बीते 24 घंटे में मिले 43 हजार नए केस, 34 हजार रिकवर हुए, 527 मरीजों की मौत

coronavirus in India latest updates
बीते 24 घंटे में मिले 43 हजार नए केस, 34 हजार रिकवर हुए, 527 मरीजों की मौत
Coronavirus in India बीते 24 घंटे में मिले 43 हजार नए केस, 34 हजार रिकवर हुए, 527 मरीजों की मौत
हाईलाइट
  • 34 हजार रिकवर हुए
  • 527 मरीजों की मौत
  • देश में 24 घंटे में मिले 43 हजार नए केस

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस संक्रमण के मामले एक बार फिर बढ़ रहे हैं। एक्टिव केस की संख्या में भी इजाफा हुआ है। बीते 24 घंटे में देशभर में 43 हजार 367 लोगों की कोरोनावायरस रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। जबकि इस दौरान 34 हजार 835 मरीज रिकवर हुए हैं। वहीं, 527 मरीजों की मौत भी हुई है। फिलहाल देश की अलग-अलग अस्पतालों में 3 लाख 70 हजार 426 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। 

देश में अब तक 3 करोड़ 27 लाख 37 हजार 569 लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। वहीं, 3 करोड़ 19 लाख 15 हजार 969 मरीज रिकवर हुए हैं। 4 लाख 38 हजार 387 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, केरल राज्य ने पूरे देश के लिए चिंता बढ़ा दी है। यहां पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 29 हजार 836 नए मामले सामने आए, 22 हजार 88 लोग कोरोना से ठीक हुए और 75 मौतें हुईं।

Created On :   30 Aug 2021 4:04 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story