Coronavirus in India: देश में मरीजों की संख्या 3 लाख के पार, 24 घंटे में 11,458 नए केस, 386 की मौत

Coronavirus in India: देश में मरीजों की संख्या 3 लाख के पार, 24 घंटे में 11,458 नए केस, 386 की मौत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में नोवल कोरोना वायरस इतनी तेजी से फैल रहा है कि अब तक तीन लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। हर दिन सामने आ रहे कोरोना के मामलों ने भी फिर से रिकॉर्ड तोड़ दिया है। शनिवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में बीते 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के सर्वाधिक 11 हजार 458 नए मामले सामने आए हैं और 386 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ देश में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 3 लाख 8 हजार 993 हो गए हैं। अब तक 8,884 लोगों की जान गई है। 1 लाख 45 हजार 779 सक्रिय मामले हैं जबकि 1 लाख 54 हजार 330 मरीज ठीक हो चुके हैं।

महाराष्ट्र देश में सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला राज्य है, यहां कुल मामलों की संख्या ने एक लाख का आंकड़ा पार कर लिया है। यहां अब तक 1 लाख 1 हजार 141 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें 3,717 लोगों की मौतें भी शामिल हैं। वहीं इस दौरान कुल 47,796 रोगी ठीक हुए।

इसके बाद तमिलनाडु में 40,698 और देश की राजधानी दिल्ली में 36,824 कोविड -19 मामले हैं। 10 हजार से अधिक मामलों वाले राज्यों की बात करें तो गुजरात में 22,527 मामले और 1,415 मौतें हुईं। उत्तर प्रदेश में 12,616 मामले , राजस्थान में 12,068 और मध्य प्रदेश में 10,443 मामले हैं।

राज्यों की स्थिति...
- राजस्थान में कोरोना के 118 नए मामले सामने आए हैं और 3 मौतें हुई हैं। इसी के साथ मामलों की कुल संख्या 12,186 हो गई है। जिसमें से 275 की मौत हुई है। 9,175 मरीज ठीक हो चुके हैं।

- उत्तराखंड में आज 35 नए मामले मिले। कुल केस 1759 हो गए हैं। अब तक 21 की मौत हुई है। 707 ऐक्टिव केस हैं और 1023 मरीज ठीक हो चुके हैं।

- आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 186 नए मामले समाने आए हैं, 2 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 42 लोग ठीक हुए हैं। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 4,588 हो गई है। 82 लोगों की मौत हुई है और 2,641 लोग ठीक हो चुके हैं।

देखिए कब कितने मामले सामने आए और कितने लोगों ने दम तोड़ा-     

तारीख मामले मौत
13 जून 11,458 386
12 जून 10,956 396
11 जून 9,996 357
10 जून 9,985 297
9 जून 9,987 331
8 जून 9,983 206
7 जून 9,971 287
6 जून 9,987 294
5 जून 9,851 273
4 जून 9,304 260
3 जून 8,909 217
2 जून 8,171 204
1 जून 8,394 230

 

 

 

 

 

 

 

Created On :   13 Jun 2020 4:31 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story