Corona in India: देश में 24 घंटे में 29,429 नए केस, संक्रमितों की संख्या 9.36 लाख के पार

Corona in India: देश में 24 घंटे में 29,429 नए केस, संक्रमितों की संख्या 9.36 लाख के पार
हाईलाइट
  • अबतक 9 लाख 36 हजार से ज्यादा लोग हुए संक्रमित
  • देश में बीते 24 घंटे में 29
  • 429 नए केस
  • 582 की मौत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस का कहर अब और तेजी से बढ़ रहा है। यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 9.36 लाख के पार पहुंच गई है। बुधवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान सर्वाधिक 29 हजार 429 नए मामले सामने आए हैं और 582 की मौत हुई है। इसी के साथ देश में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 9 लाख 36 हजार 181 हो गई है। इनमें से 24 हजार 309 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 5 लाख 92 हजार 032 मरीज ठीक हुए हैं। 3 लाख 19 हजार 840 ऐक्टिव केस हैं। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश बना हुआ है।

हालांकि इसी बीत राहत की बात यह है कि, देश में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 63.20 प्रतिशत है। वहीं रिकवरी और डेथ रेट का अनुपात 96.05%:3.95% है। वहीं ICMR के मुताबिक, 14 जुलाई तक देश में एक करोड़ 24 लाख 12 हजार 664 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। मंगलवार को एक दिन में 3 लाख 20 हजार 161 सैंपल टेस्ट किए गए हैं।

राज्यों में कोरोना के मामले और मौतों का आंकड़ा-

S. No. Name of State / UT Active Cases* Cured/Discharged/Migrated* Deaths** Total Confirmed cases*
1 Andaman and Nicobar Islands 57 109 0 166
2 Andhra Pradesh 15144 17467 408 33019
3 Arunachal Pradesh 306 153 3 462
4 Assam 6351 11416 40 17807
5 Bihar 6261 12849 174 19284
6 Chandigarh 144 446 10 600
7 Chhattisgarh 1084 3275 20 4379
8 Dadra and Nagar Haveli and Daman and Diu 209 310 1 520
9 Delhi 18664 93236 3446 115346
10 Goa 1128 1607 18 2753
11 Gujarat 11065 30503 2069 43637
12 Haryana 5226 17090 312 22628
13 Himachal Pradesh 347 951 11 1309
14 Jammu and Kashmir 4755 6223 195 11173
15 Jharkhand 1628 2427 36 4091
16 Karnataka 25845 17390 842 44077
17 Kerala 4458 4438 34 8930
18 Ladakh 146 946 1 1093
19 Madhya Pradesh 4757 13575 673 19005
20 Maharashtra 107963 149007 10695 267665
21 Manipur 702 970 0 1672
22 Meghalaya 250 66 2 318
23 Mizoram 79 159 0 238
24 Nagaland 550 346 0 896
25 Odisha 4342 9864 74 14280
26 Puducherry 684 829 18 1531
27 Punjab 2635 5663 213 8511
28 Rajasthan 5885 19161 525 25571
29 Sikkim 122 87 0 209
30 Tamil Nadu 47915 97310 2099 147324
31 Telangana 12530 24840 375 37745
32 Tripura 630 1538 2 2170
33 Uttarakhand 769 2867 50 3686
34 Uttar Pradesh 13758 24983 983 39724
35 West Bengal 11927 19931 980 32838
  Cases being reassigned to states 1524     1524
  Total# 319840 592032 24309 936181
*(Including foreign Nationals)
**( more than 70% cases due to comorbidities )
#States wise distribution is subject to further verification and reconciliation
#Our figures are being reconciled with ICMR

 

Created On :   15 July 2020 4:46 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story