Corona in India: संक्रमितों की संख्या 37 लाख के करीब, अब तक 65 हजार से ज्यादा लोगों की मौत

Corona in India: संक्रमितों की संख्या 37 लाख के करीब, अब तक 65 हजार से ज्यादा लोगों की मौत
हाईलाइट
  • कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 36 लाख 91 हजार के पार
  • बीते 24 घंटे में सामने आए 69
  • 921 नए केस
  • 819 की मौत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। यहां महामारी की चपेट में आए लोगों की संख्या 37 लाख के करीब पहुंच गई है। मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान 69 हजार 921 नए मामले सामने आए हैं और 819 लोगों की मौत हुई है। 

इसी के साथ देश में कोरोना के मामलों की कुल संख्या 36 लाख 91 हजार 167 हो गई है। इनमें से 65 हजार 288 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 28 लाख 39 हजार 883 मरीज ठीक हुए हैं। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत अभी भी दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश बना हुआ है।

27 अगस्त के बाद से देश में कोरोना के दैनिक मामलों में जबरदस्त वृद्धि देखने को मिली। महाराष्ट्र कुल 7,80,689 मामलों और 24,399 मौतों के साथ देश में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में शीर्ष पर बना हुआ है। इसके बाद आंध्र प्रदेश में 4,24,767 मामले हैं और 3,884 मौतें हुई हैं। इन दोनों के बाद तमिलनाडु, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पश्चिम बंगाल और बिहार कोरोना से अधिक प्रभावित वाले राज्य हैं।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत ने सोमवार को एक ही दिन में 10,16,920 परीक्षण किए और अब तक कुल 4 करोड़ 33 लाख 24 हजार 834 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को चार राज्यों- उत्तर प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में उच्च-स्तरीय केंद्रीय टीमों को तैनात करने का फैसला किया, जहां कोरोनो मामलों की संख्या में अचानक वृद्धि देखने को मिली है।

राज्यों में कोरोना के मामले और मौतों का आंकड़ा-

S. No. Name of State / UT Active Cases* Cured/Discharged/Migrated* Deaths**
Total Change since yesterday Cumulative Change since yesterday Cumulative Change since yesterday
1 Andaman and Nicobar Islands 439 34  2647 61  46
2 Andhra Pradesh 100276 1147  330526 8772  3969 85 
3 Arunachal Pradesh 1220 15  2885 63  7  
4 Assam 23273 1722  85461 1534  306 10 
5 Bihar 16335 998  119540 2416  582
6 Chandigarh 1859 52  2431 135  56
7 Chhattisgarh 14237 717  16989 686  277
8 Dadra and Nagar Haveli and Daman and Diu 284 12  2081 39  2  
9 Delhi 14626 167  155678 1507  4444 18 
10 Goa 3649 14  13577 391  192
11 Gujarat 15524 252  77756 1025  3020 14 
12 Haryana 11371 391  52672 1052  689
13 Himachal Pradesh 1563 103  4515 65  38
14 Jammu and Kashmir 7980 21  29015 505  703
15 Jharkhand 14096 2519  27143 695  417
16 Karnataka 87254 856  249467 7238  5702 113 
17 Kerala 23553 166  51538 1689  294
18 Ladakh 773 74  1874 117  34  
19 Madhya Pradesh 13914 322  48657 1190  1394 20 
20 Maharashtra 194399 510  573559 11158  24583 184 
21 Manipur 1894 49  4330 91  28  
22 Meghalaya 1196 88  1162 113  10  
23 Mizoram 420 591 0  
24 Nagaland 874 13  3067 41  9  
25 Odisha 25758 1461  77286 4053  492 10 
26 Puducherry 4849 89  9334 366  228
27 Punjab 15512 137  37027 1280  1453 49 
28 Rajasthan 13825 266  66812 1719  1056 13 
29 Sikkim 424 20  1225 3  
30 Tamil Nadu 52578 143  368141 6008  7322 91 
31 Telengana 31699 400  95162 2325  836
32 Tripura 4366 258  7674 241  113 10 
33 Uttarakhand 5908 13650 584  269 12 
34 Uttar Pradesh 54788 122  172140 4597  3486 63 
35 West Bengal 25280 377  134270 3318  3228 52 
Total# 785996 4021  2839882 65081  65288 819 
*(Including foreign Nationals)
**( more than 70% cases due to comorbidities )
#States wise distribution is subject to further verification and reconciliation
#Our figures are being reconciled with ICMR

 

Created On :   1 Sep 2020 4:09 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story