बीते 24 घंटे में मिले 27 हजार नए केस, 41 हजार रिकवर हुए, 376 की मौत

coronavirus in India live updates
बीते 24 घंटे में मिले 27 हजार नए केस, 41 हजार रिकवर हुए, 376 की मौत
कम हुआ कोरोना का असर बीते 24 घंटे में मिले 27 हजार नए केस, 41 हजार रिकवर हुए, 376 की मौत
हाईलाइट
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 41
  • 457
  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 27
  • 421
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 376

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ रहे कोरोनावायरस संक्रमण के मामलों में अचानक बड़ी गिरावट देखने को मिली है। बीते 24 घंटे में 27 हजार 421 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वहीं, 41 हजार 457 मरीज रिकवर हुए हैं। इस दौरान 376 मरीजों की मौत हुई है। एक्टिव केस की संख्या में 14 हजार 402 की कमी दर्ज की गई है। फिलहाल देश की अलग-अलग अस्पतालों में 3 लाख 82 हजार 292 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। 

देश में अब तक 3 करोड़ 19 लाख 97 हजार 17 मरीज कोरोनावायरस से संक्रमित हो चुके हैं। जिनमें से 3 करोड़ 11 लाख 73 हजार 383 मरीजों को रिकवर किया जा चुका है। वहीं, 4 लाख 28 हजार 715 मरीजों की मौत हो चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 15 लाख 11 हजार 313 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 48 करोड़ 32 लाख 78 हजार 545 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। 

देश में कोरोनावायरस की स्थिति 
बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 27,421
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 41,457
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 376
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.19 करोड़
अब तक ठीक हुए: 3.11 करोड़
अब तक कुल मौतें: 4.28 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 3.82 लाख


किन राज्यों में लगा है प्रतिबंध

  • पश्चिम बंगाल
  • हिमाचल प्रदेश
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • तमिलनाडु
  • मिजोरम
  • गोवा
  • पुडुचेरी

किन राज्यों में दी गई है राहत

  • छत्तीसगढ़
  • कर्नाटक
  • केरल
  • बिहार
  • दिल्ली
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  •  उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • जम्मू-कश्मीर
  • लद्दाख
  • उत्तराखंड
  • अरुणाचल प्रदेश
  • सिक्किम
  • मेघालय
  • नागालैंड
  • असम
  • मणिपुर
  • त्रिपुरा
  • आंध्र प्रदेश
  • गुजरात 

Created On :   10 Aug 2021 4:02 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story