24 घंटे में मिले 32 हजार नए केस, 31 हजार रिकवर हुए, 280 लोगों की मौत

भारत में कोरोना अपडेट 24 घंटे में मिले 32 हजार नए केस, 31 हजार रिकवर हुए, 280 लोगों की मौत
हाईलाइट
  • 24 घंटे में कोरोना से हुई मौत - 280
  • 24 घंटे में मिले कोरोना मरीज - 32
  • 002
  • 24 घंटे में रिकवर हुए मरीज - 31
  • 994

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस संक्रमण की गिरावट के बाद एक बार फिर नए केस में बढ़ोतरी देखने को मिली है। एक्टिव केस भी बुधवार की तुलना में बढ़े हैं। Covid19india.org वेबसाइट पर सुबह 9 बजे तक अपडेट डाटा के मुताबिक भारत में 32 हजार 2 मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। वहीं, 31 हजार 994 मरीज रिकवर हुए हैं। इस दौरान 280 लोगों की मौत भी हुई है। फिलहाल देश की अलग-अलग अस्पतालों में 2 लाख 94 हजार मरीजों का इलाज किया जा रहा है। 

बता दें कि देश में अब तक 3 करोड़ 35 लाख 62 हजार 94 लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। वहीं, 3 करोड़ 28 लाख 8 हजार 216 मरीज रिकवर हुए हैं। 4 लाख 46 हजार 81 लोगों की मौत हो चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 15 लाख 27 हजार 443 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 55 करोड़ 83 लाख 67 हजार 13 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। 

भारत में कोरोनावायरस की स्थिति

  • 24 घंटे में मिले कोरोना मरीज - 32,002
  • 24 घंटे में रिकवर हुए मरीज - 31,994
  • 24 घंटे में कोरोना से हुई मौत - 280
  • देश में अब तक कोरोना संक्रमित - 3,35,62,094
  • देश में अब तक कोरोना से रिकवर हुए - 3,28,08,216
  • देश में अब तक कोरोना से हुई मौतें - 4,46,081

Created On :   23 Sep 2021 3:51 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story