Coronavirus in India: 24 घंटे में 3,604 नए मरीज, अब तक 70 हजार 756 लोग हुए संक्रमित, 2293 की मौत

Coronavirus in India: 24 घंटे में 3,604 नए मरीज, अब तक 70 हजार 756 लोग हुए संक्रमित, 2293 की मौत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में वैश्विक महामारी कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। यह वायरस अब तक दो हजार से ज्यादा लोगों की जान ले चुका है, जबकि 70 हजार से अधिक लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। मंगलवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3604 मरीज मिले हैं और 84 मौतें हुई हैं। राहत की बात यह है कि पिछले दो दिन से मौतों का आंकड़ा 100 से ऊपर था जिसमें गिरावट हुई है।इसी के साथ देश में कुल मामले बढ़कर 70 हजार 756 हो गए हैं। इसमें से 40 हजार 8 ऐक्टिव केस हैं। अब तक 22 हजार 454 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि कुल 2293 लोगों की मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार...

- अंडमान निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मणिपुर और मिजोरम कोरोना मुक्त राज्य बने हुए हैं।

- आंध्र प्रदेश में 45 लोगों की मौत सहित कोरोना पीड़ितों की संख्या 2 हजार 18 हो गई है, जिनमें से 975 को डिस्चार्ज किया जा चुका है।

- असम में कोरोना पीड़ितों का आंकड़ा 65 पहुंच गया है, जिनमे से 34 को अस्पताल से छुट्टी दी गई है। यहां सिर्फ 2 लोगों की इस बीमारी की वजह से मौत हुई है।

- बिहार में कोरोना का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। अब तक 747 लोग इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं, जिनमें से 377 को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है, जबकि यहां 6 लोगों की मौत हुई है।

- चंडीगढ़ में कोरोना पीड़ितों की संख्या 174 पहुंच गई है। उपचार के बाद 24 को डिस्चार्ज किया गया। यहां दो की मौत हुई है।

- छत्तीसगढ़ में मामलों की संख्या 59 बनी हुई हैं। 53 मरीजों को इलाज के बाद डिस्चार्ज किया गया है।

- दादर नगर हवेली में अब तक सिर्फ एक शख्स की इस बीमारी से संक्रमित होने की सूचना है।

- दिल्ली में कुल 73 मौतों के साथ ही संक्रमितों की संख्या 7 हजार 233 पहुंच चुकी है, जबकि उपचार के बाद 2 हजार 129 को डिस्चार्ज किया गया।

- गुजरात में यह आकड़ा 8 हजार 541 पहुंच गया है, जिसमें से 513 लोगों की मौत हुई है और 2 हजार 780 को डिस्चार्ज किया गया है।

- हरियाणा में कोरोना पीड़ितों का आंकड़ा 730 हो गया है, यहां 337 को डिस्चार्ज किया गया और 11 की मौत हुई है।

- हिमाचल में अब तक 69 मामले सामने आए हैं। 39 को डिस्चार्ज किया गया है।

- जम्मू एवं कश्मीर में मामलों की संख्या 879 पहुंच चुकी और 427 को डिस्चार्ज किया गया है। 10 लोगों की महामारी के चलते मौत हुई है।

- झारखंड में 3 लोगों की मौत के साथ कोरोना पीड़ितों की संख्या 160 पहुंच चुकी है, जिसमें से 78 को डिस्चार्ज किया गया है।

- कर्नाटक में कोरोना मामलों की संख्या 31 मौतों के साथ 862 है और यहां 426 को उपचार के बाद डिस्चार्ज किया गया है।

- केरल में पीड़ितों की संख्या 519 है, जिनमें से 489 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए और चार लोगों की मौत हुई।

- लद्दाख में कोरोना पीड़ितों की संख्या 42 हो गई है और 21 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है।

- मध्यप्रदेश में कोरोना तेजी से पांव पसार रहा है। मंगलवार सुबह तक 121 मौतों के साथ यहां यह आंकड़ा कुल 3 हजार 785 रहा, जबकि 1 हजार 747 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है।

- महाराष्ट्र में अभी भी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। अब तक यहां 23 हजार 401 लोग कोरोना वायरस से पीड़ित बताए गए हैं, इनमें से 4 हजार 786 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है और 868 लोगों की मौत हुई है।

- मेघालय में 13 मामले सामने आए हैं, और 10 पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं।

- उड़ीसा में अब तक 414 मामले सामने आए हैं और 85 को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। यहां तीन की मौत हुई है।

- पुडुचेरी में सिर्फ 12 मामले सामने आए हैं और 6 को डिस्चार्ज किया गया है।

- पंजाब में अब तक 1 हजार 877 मामले सामने आए हैं और 168 को डिस्चार्ज किया गया। 31 लोगों की अब तक मौत हो गई है।

- राजस्थान में यह आंकड़ा 3 हजार 988 पहुंच चुका है, जबकि 2 हजार 264 को डिस्चार्ज किया गया है। 113 की यहां मौत हो गई है।

- तमिलनाडु में कोरोना पीड़ितों की संख्या 8 हजार 02 पहुंच गई है, जबकि 2 हजार 54 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। यहां 53 लोगों की मौत हुई है।

- तेलंगाना में 1 हजार 275 मामले सामने आए हैं, जिसमें से 800 को डिस्चार्ज किया गया। यहां 30 की मौत हुई है।

- त्रिपुरा में 152 मामले सामने दर्ज किए गए हैं और 2 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है।

- उत्तराखंड में 68 मामले सामने आए हैं, जिसमें से 46 को डिस्चार्ज किया गया। यहां एक की मौत हुई है।

- उत्तर प्रदेश में कोरोना पीड़ितों की संख्या 3 हजार 573 हो गई है। 1 हजार 758 को डिस्चार्ज किया गया ।यहां 80 मौतें हुई हैं।

- पश्चिम बंगाल में यह आंकड़ा 2 हजार 63 पहुंच चुका है। यहां 499 लोग डिस्चार्ज हो चूके हैं, जबकि यहां 190 मरीजों की मौत हुई है।

Created On :   12 May 2020 3:27 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story