- लॉकडाउन से अनलॉक तक, लोगों के जीवन स्तर में आई गिरावट: सर्वे
- दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए देशभर में कोविड-19 वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ किया।
- मैं TMC के साथ हूं। यही समय है, जिनको TMC से प्यार है, वो TMC के साथ रहेंगे: TMC नेता शताब्दी रॉय
- भारत में पिछले 24 घंटे में #COVID19 के 15,158 नए मामले सामने आए। 175 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,52,093 हो गई है।
- इंडोनेशिया में कम से कम 42 लोगों की मौत, भूकंप ने घरों और इमारतों को किया क्षतिग्रस्त
Coronavirus in India: देश में कोरोना ने तोड़ा रिकॉर्ड, 24 घंटे में 10 हजार 956 नए केस, 396 की मौत

हाईलाइट
- भारत में बढ़ा कोरोना वायरस का कहर
- 24 घंटे में 10,956 नए केस, 396 की मौत
- देश में कुल मामले 2 लाख 97 हजार के पार
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में नोवल कोरोना वायरस का प्रसार अब इतनी तेजी हो रहा है कि, एक दिन में 11 हजार के करीब नए मरीज मिल रहे हैं। कुल संक्रमितों का आंकड़ा भी 3 लाख के पास पहुंच गया है। शुक्रवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक, बीते 24 घंटों के दौरान 10,956 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं और 356 लोगों की मौत हुई है। जिसके बाद देश में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 2 लाख 97 हजार 535 हो गए हैं। अब तक 8498 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1 लाख 47 हजार 195 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हुए हैं। 1 लाख 41 हजार 842 मामले सक्रिय हैं।
India reports the highest single-day spike of 10,956 new #COVID19 cases & 396 deaths in the last 24 hours. Total number of cases in the country now at 297535, including 141842 active cases, 147195 cured/discharged/migrated and 8498 deaths: Ministry of Health and Family Welfare pic.twitter.com/OM2YIgMfrO
— ANI (@ANI) June 12, 2020
Corona in World: दुनियाभर में मरीजों की संख्या 76 लाख के करीब, 4.23 लाख से ज्यादा की मौत
ब्रिटेन को पीछे छोड़ चौथे नंबर पर पहुंचा भारत
भारत अब दुनिया भर में कोरोनावायरस से बुरी तरह प्रभावित देशों की सूची में चौथे नंबर पर आ गया है। देश में कोरोना के मामले ब्रिटेन से भी ज्यादा हो गए हैं। वहीं देश के राज्यों की बात की जाए तो महाराष्ट्र अब भी इससे सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला राज्य बना हुआ है। यहां 97,148 मामलों के साथ आंकड़ा एक लाख से कुछ ही दूरी पर है। यहां अब तक 3,590 लोगों की मौत हो चुकी है और 46,078 स्वस्थ हो चुके हैं। महाराष्ट्र के बाद 38,716 मामलों के साथ तमिलनाडु दूसरे और 34,687 मामलों के साथ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली तीसरे स्थान पर है।
राज्यों की स्थिति...
राजस्थान में 92 नए केस सामने आए और 4 की मौत हुई है। इसी के साथ राज्य में मरीजों की कुल संख्या 11930 हो गई है। इनमें से 263 की मौत हो चुकी है जबकि 2818 मामले सक्रिय हैं।
92 more #COVID19 positive cases & 4 deaths reported in Rajasthan today, as of 10:30 am. Total number of cases in the state is now at 11930, including 2818 active cases, & 269 deaths: State Health Department pic.twitter.com/uz72qrHeQX
— ANI (@ANI) June 12, 2020
झारखंड में अब तक 1607 मामले सामने आए हैं। इनमें 969 ऐक्टिव केस हैं और 8 की मौत हुई है।
Jharkhand's total #COVID19 cases reach 1,607 until 11 am today. Active cases stand at 969; 8 deaths reported: State Health Department
— ANI (@ANI) June 12, 2020
देखिए कब कितने मामले सामने आए और कितने लोगों ने दम तोड़ा-
तारीख | मामले | मौत |
12 जून | 10,956 | 396 |
11 जून | 9,996 | 357 |
10 जून | 9,985 | 279 |
9 जून | 9,987 | 331 |
8 जून | 9,983 | 206 |
7 जून | 9,971 | 287 |
6 जून | 9,987 | 294 |
5 जून | 9,851 | 273 |
4 जून | 9,304 | 260 |
3 जून | 8,909 | 217 |
2 जून | 8,171 | 204 |
1 जून | 8,394 | 230 |
कमेंट करें
ये भी पढ़े
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।