Corona in India: देश में मरीजों की संख्या 56 लाख के पार, अब तक 90 हजार से अधिक की मौत

Corona in India: देश में मरीजों की संख्या 56 लाख के पार, अब तक 90 हजार से अधिक की मौत
हाईलाइट
  • कोरोना मरीजों की कुल संख्या 56 लाख 46 हजार के पार पहुंची
  • बीते 24 घंटे में सामने आए 83
  • 347 नए केस
  • 1085 की मौत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर तेजी से बढ़ता ही जा रहा है। देश में कोविड महामारी की चपेट में आए लोगों की संख्या 56 लाख के पार पहुंच गई है। बुधवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान 83 हजार 347 नए मामले सामने आए हैं और 1085 लोगों की मौत हुई है।

इसी के साथ देश में कोरोना के मामलों की कुल संख्या 56 लाख 46 हजार 11 हो गई है। इनमें से 90 हजार 20 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 45 लाख 87 हजार 614 मरीज ठीक हुए हैं। बता दें कि, दुनिया में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में भारत दूसरे नंबर पर है। पहले स्थान पर अमेरिका है। 

सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र
रिकवरी दर 81.25 प्रतिशत है, वहीं मृत्यु दर घटकर 1.59 प्रतिशत हो गई है। महाराष्ट्र 33,407 मौतों सहित कुल 12,42,770 मामलों के साथ देश में इस बीमारी से सबसे प्रभावित राज्य बना हुआ है। इसके बाद आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश हैं।

वहीं भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के आंकड़ों के अनुसार, देश में 22 सितंबर तक कुल 6 करोड़ 62 लाख 79 हजार 462 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, इनमें से 9 लाख 53 हजार 683 सैंपल कल मंगलवार को टेस्ट किए गए।

आईसीएमआर ने मंगलवार को कहा, कोविड-19 वैक्सीन का प्रभाव भारत में शायद 100 प्रतिशत तक कारगर नहीं हो। आईसीएमआर के महानिदेशक बलराम भार्गव ने कहा, हम इसके 100 फीसदी प्रभावी होने का लक्ष्य बना रहे हैं, लेकिन यह 50 से 100 फीसदी के बीच हो सकता है। हालांकि, फिर भी यह वायरस के खिलाफ एक प्रभावी टीका होगा।

राज्यों में कोरोना के मामले और मौतों का आंकड़ा:-

No. Name of State / UT Active Cases* Cured/Discharged/Migrated* Deaths**
Total Change since yesterday Cumulative Change since yesterday Cumulative Change since yesterday
1 Andaman and Nicobar Islands 160 3479 10  52  
2 Andhra Pradesh 71465 3053  562376 10555  5461 51 
3 Arunachal Pradesh 2052 113  5778 135  14
4 Assam 29857 248  130950 1817  586
5 Bihar 12928 389  157454 1212  873
6 Chandigarh 2622 139  7794 383  130
7 Chhattisgarh 38198 271  52001 2437  718 28 
8 Dadra and Nagar Haveli and Daman and Diu 198 22  2744 33  2  
9 Delhi 31623 682  216401 3097  5051 37 
10 Goa 5513 154  23462 736  368
11 Gujarat 16370 65  106285 1321  3352 16 
12 Haryana 19888 1126  93776 2892  1206 29 
13 Himachal Pradesh 4124 334  8511 658  134
14 Jammu and Kashmir 21485 402  43734 1619  1042 18 
15 Jharkhand 13280 224  60027 1484  641 15 
16 Karnataka 93172 2182  432450 9073  8228 83 
17 Kerala 40453 1099  101731 3007  572 19 
18 Ladakh 1028 19  2809 74  50  
19 Madhya Pradesh 22646 104  86030 2412  2035 28 
20 Maharashtra 272809 2208  936554 20206  33407 392 
21 Manipur 2333 220  6887 49  60
22 Meghalaya 2047 122  2706 179  38
23 Mizoram 690 10  1023 11  0  
24 Nagaland 1072 20  4517 40  15  
25 Odisha 34377 344  153213 3834  721 11 
26 Puducherry 4757 98  18454 389  473
27 Punjab 21288 373  77127 1718  2926 66 
28 Rajasthan 18614 369  98812 1528  1367 15 
29 Sikkim 556 43  2009 23  29  
30 Tamil Nadu 46350 145  497377 5406  8947 76 
31 Telengana 29873 224  146135 2062  1062 10 
32 Tripura 6599 101  16486 603  253
33 Uttarakhand 11831 244  30308 1107  512 11 
34 Uttar Pradesh 63148 1016  296183 6589  5212 77 
35 West Bengal 24971 73  202030 3047  4483 62 
Total# 968377 7484  4587613 89746  90020 1085 
*(Including foreign Nationals)
**( more than 70% cases due to comorbidities )
#States wise distribution is subject to further verification and reconciliation
#Our figures are being reconciled with ICMR

 

Created On :   23 Sep 2020 4:10 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story