Coronavirus in India: 24 घंटे में मिले 30 हजार नए पॉजिटिव केस, 39 हजार मरीज रिकवर हुए, 420 की मौत

coronavirus India latest updates
Coronavirus in India: 24 घंटे में मिले 30 हजार नए पॉजिटिव केस, 39 हजार मरीज रिकवर हुए, 420 की मौत
Coronavirus in India: 24 घंटे में मिले 30 हजार नए पॉजिटिव केस, 39 हजार मरीज रिकवर हुए, 420 की मौत
हाईलाइट
  • कोरोना की तीसरी लहर देश में जल्द देगी दस्तक
  • कोरोना के नए केस में धीरे-धीरे हुआ रहा है इजाफा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस महामारी की दूसरी लहर का असर अभी कम नहीं हुआ है। पिछले 6 दिनों से लगातार 40 से ज्यादा केस दर्ज किए जा रहे हैं। वहीं, एक्सपर्ट का कहना है कि केस अभी आगे बढ़ने की पूरी संभावना है। तीसरी लहर देश में जल्दी है दस्तक देगी। हालांकि बीते 6 दिन बाद 24 घंटे में 40 हजार से कम केस दर्ज किए गए हैं। सोमवार को देश में 30 हजार 29 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 39 हजार 20 लोगों ने इस बीमारी को मात दी, जबकि 420 लोगों की जान गई। अकेले केरल राज्य में 13 हजार 984 केस मिले हैं। यहां बीते 6 दिन बाद सबसे कम मामले दर्ज किए गए हैं। 

देश में कोरोनावायरस महामारी से अब तक 3 करोड़ 17 लाख 25 हजार 399 मरीज संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, 3 करोड़ 8 लाख 88 हजार 702 मरीजों की जान मरीजों को रिकवर किया गया है। इस दौरान 4 लाख 25 हजार 228 मरीजों की जान भी गई है। फिलहाल देश की अलग-अलग अस्पतालों में 3 लाख 98 हजार 910 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस की 61 लाख 9 हजार 587 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 47 करोड़ 85 लाख 44 हजार 114 हुआ। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 16 लाख 49 हजार 295 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 47 करोड़ 12 लाख 94 हजार 789 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। 

देश में कोरोनावायरस की स्थिति

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 30,029
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 39,020
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 420
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.17 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 3.08 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 4.25 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 3.98 लाख

कोरोनावायरस महामारी को देखते हुए देश के 8 राज्यों पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी में पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं। वहीं, 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियों के साथ छूट भी है। इनमें छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

Created On :   3 Aug 2021 5:40 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story