24 घंटे में मिले 36 हजार नए संक्रमित, 39 हजार रिकवर हुए, 447 की मौत

coronavirus India latest updates
24 घंटे में मिले 36 हजार नए संक्रमित, 39 हजार रिकवर हुए, 447 की मौत
Coronavirus in India 24 घंटे में मिले 36 हजार नए संक्रमित, 39 हजार रिकवर हुए, 447 की मौत
हाईलाइट
  • 24 घंटे में मिले 36 हजार नए संक्रमित

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के केस में मामूली कमी दर्ज की गई है। रविवार को 36 हजार 28 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, 39 हजार 828 मरीज ठीक भी हुए हैं। इस दौरान 447 संक्रमितों की जान भी गई है। यह लगातार तीसरा दिन था जब संक्रमित मरीजों से ज्यादा रिकवर हुए। इससे पहले 6 अगस्त को 38 हजार 705 मरीज मिले और 40 हजार 26 ठीक हुए। वहीं, 7 अगस्त को 39 हजार 68 केस आए और 43 हजार 935 रिकवर हुए।

यह भी राहत की बात है कि नए मरीजों का आंकड़ा बीते 14 दिन में सबसे कम है। इससे पहले 26 जुलाई को 30 हजार 820 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। केरल में भी केस कुछ कम हुए हैं। यहां रविवार को 18 हजार 607 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव 20 हजार 108 ठीक हुए और 93 की मौत हुई। इससे एक दिन पहले यहां 20 हजार 367 केस आए थे।

देश में कोरोनावायरस की स्थिति 

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 36,028
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 39,828
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 447
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.19 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 3.11 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 4.28 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 3.96 लाख

देश में अब तक 3 करोड़ 19 लाख 69 हजार 596 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। जिनमें से 3 करोडड 11 लाख 31 हजार 926 मरीजों को रिकवर किया जा चुका है। वहीं, 4 लाख 28 हजार 339 मरीजों की जान चली गई है। फिलहाल देश में 3 लाख 96 हजार 694 मरीजों का इलाज देश की अलग-अलग अस्पतालों में किया जा रहा है। 

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस की 16 लाख 11 हजार 590 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 50 करोड़ 86 लाख 64 हजार 759 हुआ। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 13 लाख 71 हजार 871 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 48 करोड़ 17 लाख 67 हजार 232 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।  

 

Created On :   9 Aug 2021 4:47 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story