24 घंटे में मिले 35 हजार मरीज, 37 हजार रिकवर हुए, 440 मरीजों की मौत

Coronavirus in India 24 घंटे में मिले 35 हजार मरीज, 37 हजार रिकवर हुए, 440 मरीजों की मौत
हाईलाइट
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 37
  • 136
  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 35
  • 197
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 440

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस के नए मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। मंगलवार को गिरावट के बाद एक बार फिर कोरोना केस में इजाफा हुआ है। बीते 24 घंटे में देश में 35 हजार 197 नए कोरोना केस दर्ज किए गए हैं। इस दौरान 37 हजार 136 मरीज रिकवर हुए हैं। वहीं, 440 मरीजों की मौत हो गई है। फिलहाल देश की अलग-अलग अस्पतालों में 3 लाख 61 हजार 446 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। 

देश में अब तक 3 करोड़ 22 लाख 85 हजार 101 लोग कोरोना महामारी की चपेट में आ चुके हैं। वहीं, 3 करोड़ 14 लाख 78 हजार 405 लोगों को रिकवर किया जा चुका है। वहीं, 4 लाख 32 हजार 552 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में को​विड वैक्सीनेशन का आंकड़ा 56 करोड़ 94 हजार 581 के पार पहुंचा। मंगलवार शाम 7 बजे तक वैक्सीन की क़रीब 50 लाख डोज़ लगाई गईं।

देश में कोरोनावायरस की स्थिति

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 35,197
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 37,136
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 440
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.22 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 3.14 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 4.32 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 3.61 लाख

किन राज्यों में लगा है प्रतिबंध

  • पश्चिम बंगाल
  • हिमाचल प्रदेश
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • तमिलनाडु
  • मिजोरम
  • गोवा
  • पुडुचेरी

किन राज्यों में दी गई है राहत

  • छत्तीसगढ़
  • कर्नाटक
  • केरल
  • बिहार
  • दिल्ली
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  •  उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • जम्मू-कश्मीर
  • लद्दाख
  • उत्तराखंड
  • अरुणाचल प्रदेश
  • सिक्किम
  • मेघालय
  • नागालैंड
  • असम
  • मणिपुर
  • त्रिपुरा
  • आंध्र प्रदेश
  • गुजरात 

 

Created On :   18 Aug 2021 3:03 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story