24 घंटे में मिले 13 हजार नए केस, 26 हजार रिकवर हुए, 177 लोगों की मौत

Coronavirus India Updates Today: Coronavirus India latest updates
24 घंटे में मिले 13 हजार नए केस, 26 हजार रिकवर हुए, 177 लोगों की मौत
दूसरी लहर का असर हुआ कम 24 घंटे में मिले 13 हजार नए केस, 26 हजार रिकवर हुए, 177 लोगों की मौत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस संक्रमण की दूसरी लहर धीरे-धीरे खत्म होती जा रही है। एक्टिव केस घटकर कर 2 लाख 7 हजार तक पहुंच गए हैं। वहीं, रिकवरी रेट भी पहले से बेहतर हुआ है। मौतों के आंकड़े में भी कमी दर्ज की गई है। देश में बीते 24 घंटे में 13 हजार 184 लोगों की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 26 हजार 573 लोग रिकवर हुए हैं। इस दौरान 177 लोगों की मौत हुई है। 

भारत में अब तक 3 करोड़ 39 लाख 84 हजार 480 लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। वहीं, 3 करोड़ 33 लाख 12 हजार 458 लोग इस महामारी से रिकवर हो चुके हैं। वहीं, 4 लाख 50 हजार 991 लोगों की जान जा चुकी है। फिलहाल 2 लाख 7 हजार 931 लोगों का इलाज देश की अलग-अलग अस्पतालों में किया जा रहा है। 

भारत में कोरोना की स्थिति 

  • 24 घंटे में संक्रमित - 13,184
  • 24 घंटे में रिकवरी - 26,573
  • 24 घंटे में मौतें - 177
  • देश में अब तक कुल संक्रमित - 3,39,84,480
  • देश में अब तक हुई रिकवरी - 3,33,12,458
  • देश में अब तक हुई मौतें - 4,50,991
  • एक्टिव कोरोना केस - 2,07,931

Created On :   12 Oct 2021 5:32 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story