Coronavirus India: तीसरी लहर के करीब देश ! 24 घंटे में फिर मिले 41 हजार नए केस, एक्टिव केस बढ़कर 4 लाख पर पहुंचे

coronavirus India live update
Coronavirus India: तीसरी लहर के करीब देश ! 24 घंटे में फिर मिले 41 हजार नए केस, एक्टिव केस बढ़कर 4 लाख पर पहुंचे
Coronavirus India: तीसरी लहर के करीब देश ! 24 घंटे में फिर मिले 41 हजार नए केस, एक्टिव केस बढ़कर 4 लाख पर पहुंचे
हाईलाइट
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 37
  • 306
  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 41
  • 495
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 598

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत कोरोनावायरस महामारी की तीसरी लहर दस्तक देती नजर आ रही है। एक्टिव केस में इजाफा देखने को मिला है। वहीं नए केस एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं। देश में बीते 24 घंटे में 41 हजार 495 नए कोरोना केस दर्ज किए गए हैं। 37 हजार 306 मरीज ठीक भी हुए हैं। 598 मरीजों की मौत हुई है। फिलहाल 4 लाख 2 हजार 884 मरीजों का इलाज देश की अलग-अलग अस्पतालों में किया जा रहा है। 26 जुलाई तक इलाज कराने वाले मरीजों की संख्या 3.92 लाख थी। यह बीते 4 दिन से लगातार बढ़ रहा है। 

देश में अब तक 3 करोड़ 16 लाख 12 हजार 794 मरीज इस महामारी की चपेट में आ गए हैं। वहीं, 3 करोड़ 7 लाख 73 हजार 555 मरीजों को रिकवर किया गया है। 4 लाख 23 हजार 842 मरीजों की मौत हो गई है। देश के दक्षिण राज्यों में कोरोना का असर अन्य राज्यों की तुलना में ज्यादा है। अकेले केरल में बीते 8-9 दिन से 20 से 22 हजार केस दर्ज किए जा रहे हैं। शुक्रवार को यहां 20 हजार 772 केस दर्ज किए गए हैं। 

देश में कोरोनावायरस की स्थिति

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 41,495
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 37,306
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 598
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.16 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 3.07 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 4.23 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 4.02 लाख

पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी देश के ऐसे राज्य हैं, जहां पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। वहीं, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात में लोगों को राहत दी गई है। 

Created On :   31 July 2021 3:40 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story