Coronavirus India: देश में कोरोना का कहर, 91 लाख के पार संक्रमितों का आंकड़ा, 24 घंटे में मिले 44 हजार से ज्यादा नए केस

Coronavirus India: देश में कोरोना का कहर, 91 लाख के पार संक्रमितों का आंकड़ा, 24 घंटे में मिले 44 हजार से ज्यादा नए केस
हाईलाइट
  • 24 घंटे में मिले 44 हजार से ज्यादा नए कोरोना केस
  • अब तक 1 लाख 33 हजार 738 मरीजों की संक्रमण से मौत
  • देश में 91 लाख के पार कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोनावायरस संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। देश में अब तक 91 लाख से ज्यादा मरीज इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं। वहीं, 1 लाख 33 हजार 738 मरीजों की जान चली गई है। केन्द्र और राज्य सरकार इस वायरस से निपटने के लिए जरुरी कदम उठा रही हैं। लोगों को कोरोना प्रॉटोकॉल का पालन करने की सलाह दी जा रही है। जो लोग मास्क का उपयोग नहीं कर रहे हैं उनके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई भी हो रही है। सरकार अब किसी भी तरह की ढिलाई के पक्ष में नहीं है। दुनिया में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा कोरोना केस भारत में ही है। वहीं भारत मौत के मामले में दुनिया में चौथे नंबर पर है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में देश के भीतर 44 हजार 59 नए संक्रमित मरीज आए हैं। वहीं 511 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए। बीते दिन 41 हजार 24 मरीज कोरोना से ठीक भी हुए हैं। अब तक कुल 85 लाख 62 हजार लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार, देश में 22 नवंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 13 करोड़ 25 लाख सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 8.49 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए। पॉजिटिविटी रेट सात फीसदी है।

 

एक नजर इन आकंड़ों पर

भारत में कोरोनावायरस केस आंकड़े
24 घंटे में नए केस 44,059
24 घंटे में नई मौतें  511
24 घंटे में स्वस्थ मरीज 41,024
कुल संक्रमित मरीज 91,39,866
कुल कोरोना से मौत 1,33,738
कुल स्वास्थ मरीज 85,62,642
अस्पतालों में भर्ती मरीज 4,43,486

 

 

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़े

S. No. Name of State / UT Active Cases* Cured/Discharged/Migrated* Deaths**
Total Change since yesterday Cumulative Change since yesterday Cumulative Change since yesterday
1 Andaman and Nicobar Islands 140 4440 12  61  
2 Andhra Pradesh 14249 521  841026 1631  6938 11 
3 Arunachal Pradesh 1040 11  14972 35  49  
4 Assam 3142 90  207397 175  974
5 Bihar 4839 243  223484 605  1221
6 Chandigarh 1094 41  15317 119  260
7 Chhattisgarh 21393 734  199311 995  2732 19 
8 Dadra and Nagar Haveli and Daman and Diu 39   3280 2  
9 Delhi 40212 471  481260 6154  8391 121 
10 Goa 1170 91  44979 167  677
11 Gujarat 13600 315  179953 1167  3859 13 
12 Haryana 20344 19  194768 2235  2188 25 
13 Himachal Pradesh 7034 36  26756 644  537 19 
14 Jammu and Kashmir 5700 20  99219 579  1629
15 Jharkhand 2289 141  104229 272  951
16 Karnataka 24887 154  836505 1537  11654 13 
17 Kerala 65982 1000  494664 6227  2049 27 
18 Ladakh 928 16  6911 55  100
19 Madhya Pradesh 11765 573  178117 1212  3162 13 
20 Maharashtra 82521 1643  1651064 4060  46623 50 
21 Manipur 3146 174  20018 205  236
22 Meghalaya 894 31  10335 99  110
23 Mizoram 463 22  3192 35  5  
24 Nagaland 1410 35  9308 66  59
25 Odisha 6508 282  305813 905  1640 15 
26 Puducherry 559 43  35525 88  609  
27 Punjab 6724 163  135008 497  4614 19 
28 Rajasthan 23190 1239  218583 2004  2163 17 
29 Sikkim 278 11  4345 41  99
30 Tamil Nadu 12542 374  745848 2010  11605 19 
31 Telengana 11227 416  251468 1015  1433
32 Tripura 796 74  31269 90  369
33 Uttarakhand 4368 286  65733 171  1155
34 Uttar Pradesh 23806 335  495415 2187  7559 35 
35 West Bengal 25207 184  423129 3726  8025 49 
Total# 443486 2524  8562641 41024  133738 511 
*(Including foreign Nationals)
**( more than 70% cases due to comorbidities )
#States wise distribution is subject to further verification and reconciliation
#Our figures are being reconciled with ICMR

Created On :   23 Nov 2020 5:11 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story