Coronavirus in India: भारत में कोरोना का असर कम हुआ, 24 घंटे में मिले 16 हजार नए केस

Coronavirus in India: भारत में कोरोना का असर कम हुआ, 24 घंटे में मिले 16 हजार नए केस

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण का असर कम होता नजर आ रहा है। रिकवरी रेट पहले से बेहतर हुआ है। वहीं एक्टिव केस की संख्या में कमी दर्ज की जा रही है। नए एक्टिव केस भी कम आ रहे हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में बीते 24 घंटे में सिर्फ 16 हजार 375 नए केस दर्ज किए गए हैं। जबकि इस दौरान 201 लोगों की मौत भी हुई है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में अबतक 1 करोड़ 3 लाख 54 हजार 854 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, 99 लाख 75 हजार 958 मरीज इलाज के बाद ठीक भी हुए हैं। इस दौरान 1 लाख 49 हजार 850 मरीजों की जान भी गई है। फिलहाल 2 लाख 31 हजार 36 मरीजों का इलाज देश की अलग-अलग अस्पतालों में किया जा रहा है। 

 

 

देश में सोमवार को 8 लाख 96 हजार 236 नमूनों की जांच की गई, जिसके बाद कुल नमूनों की जांच की संख्या बढ़ कर 17 करोड़ 65 लाख 31 हजार 997 हो गई। महाराष्ट्र अब तक का सबसे प्रभावित राज्य बना हुआ है। दैनिक नए मामलों में से 84 प्रतिशत 10 राज्यों - केरल, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़ और राजस्थान से सामने आ रहे हैं।  दो टीकों की मंजूरी के बाद, देश में जल्द ही बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान शुरू किया जाने वाला है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़े
 

o. Name of State / UT Active Cases* Cured/Discharged/Migrated* Deaths**
Total Change since yesterday Cumulative Change since yesterday Cumulative Change since yesterday
1 Andaman and Nicobar Islands 38 4848 62  
2 Andhra Pradesh 2943 127  873149 252  7118
3 Arunachal Pradesh 87 16598 15  56  
4 Assam 3087 33  212199 67  1054
5 Bihar 4380 93  247484 505  1408
6 Chandigarh 267 14  19348 68  321
7 Chhattisgarh 9766 214  270337 1349  3412 12 
8 Dadra and Nagar Haveli and Daman and Diu 8 3369 2  
9 Delhi 4689 355  611970 727  10597 12 
10 Goa 851 50  49741 88  743
11 Gujarat 9047 203  234558 898  4321
12 Haryana 2737 153  257652 391  2923
13 Himachal Pradesh 1646 184  53216 304  946
14 Jammu and Kashmir 2684 291  117211 419  1891
15 Jharkhand 1528 73  113125 232  1036
16 Karnataka 10226 686  900202 1283  12110
17 Kerala 63324 2143  712389 5145  3160 19 
18 Ladakh 240 16  9194 21  127  
19 Madhya Pradesh 8609 243  232390 857  3648
20 Maharashtra 49955 5516  1847361 10362  49695 29 
21 Manipur 1109 26862 47  361
22 Meghalaya 139 13204 18  139  
23 Mizoram 79 4147 20  8  
24 Nagaland 173 11683 10  79  
25 Odisha 2100 117  326507 298  1885
26 Puducherry 357 37261 28  635
27 Punjab 3069 292  158972 490  5400 24 
28 Rajasthan 8189 302  299375 755  2714
29 Sikkim 485 21  5307 22  129  
30 Tamil Nadu 7970 157  801414 985  12166 10 
31 Telengana 5039 67  281400 317  1554
32 Tripura 73 10  32826 11  385  
33 Uttarakhand 3966 410  86611 703  1535
34 Uttar Pradesh 12505 353  567964 1054  8413 10 
35 West Bengal 9671 775  536084 1347  9817 25 
Total# 231036 12917  9975958 29091  149850 201 
*(Including foreign Nationals)
**( more than 70% cases due to comorbidities )
#States wise distribution is subject to further verification and reconciliation
#Our figures are being reconciled with ICMR

Created On :   5 Jan 2021 3:09 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story