- यूपी: पंचायत चुनाव के लिए बीजेपी की तैयारी, 28 जनवरी से गांव-गांव करेगी चौपाल
- यूपी: नई आबकारी नीति 1 अप्रैल से होगी लागू, घर में रख सकेंगे शराब की 12 बोतल
- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हिमाचल प्रदेश के निवासियों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी
- जयपुर: किसानों के समर्थन में आज ट्रैक्टर रैली, शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि के बाद दिल्ली कूच
- राष्ट्रीय मतदाता दिवस: पीएम नरेंद्र मोदी ने चुनाव आयोग के योगदान की तारीफ की
Coronavirus in India: देश में बढ़ा कोरोना का कहर, 91 लाख के पार पहुंची संक्रमितों की संख्या, 24 घंटे में मिले 37,975 नए केस
हाईलाइट
- देश में बढ़ा कोरोनावायरस का संक्रमण
- 24 घंटों में सामने आए 37975 नए मामले
- कोरोनावायरस से 24 घंटे में 480 लोगों की मौत
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोनावायरस का संक्रमण एक बार फिर भारत में तेजी से फैलता जा रहा है। इस वायरस से अब तक 91 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हो चुके हैं। वहीं, 1 लाख 34 हजार 218 लोगों की जान जा चुकी है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बीते 24 घंटे में जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 37 हजार 975 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 480 लोगों की मौत हुई है। 42 हजार 314 मरीजों ने कोरोना से जंग भी जीतीं है।
With 37,975 new #COVID19 infections, India's total cases rise to 91,77,841.
— ANI (@ANI) November 24, 2020
With 480 new deaths, toll mounts to 1,34,218 . Total active cases at 4,38,667
Total discharged cases at 86,04,955 with 42,314 new discharges in last 24 hrs pic.twitter.com/UNAxgzcGE5
देश में कोरोना वायरस से कुल 91 लाख 77 हजार 841 संक्रमित हो चुके हैं। जिनमें से 86 लाख 4 हजार 955 लोग इलाज के बाद पूरी तरह से स्वस्थ हो गए हैं। जबकि 4 लाख 38 हजार 667 मरीजों का इलाज देश की अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। देश में मरीजों के ठीक होने की दर 93.68 प्रतिशत है. वहीं कोरोना से मृत्यु दर 1.46 प्रतिशत है। देश में लगातार 13 दिन से उपचाराधीन लोगों की संख्या पांच लाख से कम है। आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 4,38,667 लोगों का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 4.85 प्रतिशत है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़े
No. | Name of State / UT | Active Cases* | Cured/Discharged/Migrated* | Deaths** | |||
---|---|---|---|---|---|---|---|
Total | Change since yesterday | Cumulative | Change since yesterday | Cumulative | Change since yesterday | ||
1 | Andaman and Nicobar Islands | 142 | 2 | 4453 | 13 | 61 | |
2 | Andhra Pradesh | 13394 | 855 | 842416 | 1390 | 6948 | 10 |
3 | Arunachal Pradesh | 1007 | 33 | 15036 | 64 | 49 | |
4 | Assam | 3179 | 37 | 207528 | 131 | 975 | 1 |
5 | Bihar | 4794 | 45 | 224073 | 589 | 1227 | 6 |
6 | Chandigarh | 1117 | 23 | 15389 | 72 | 263 | 3 |
7 | Chhattisgarh | 21926 | 533 | 200825 | 1514 | 2746 | 14 |
8 | Dadra and Nagar Haveli and Daman and Diu | 40 | 1 | 3283 | 3 | 2 | |
9 | Delhi | 37329 | 2883 | 488476 | 7216 | 8512 | 121 |
10 | Goa | 1141 | 29 | 45083 | 104 | 677 | |
11 | Gujarat | 13836 | 236 | 181187 | 1234 | 3876 | 17 |
12 | Haryana | 20412 | 68 | 197335 | 2567 | 2216 | 28 |
13 | Himachal Pradesh | 6680 | 354 | 27541 | 785 | 560 | 23 |
14 | Jammu and Kashmir | 5431 | 269 | 99827 | 608 | 1641 | 12 |
15 | Jharkhand | 2202 | 87 | 104533 | 304 | 953 | 2 |
16 | Karnataka | 24727 | 160 | 838150 | 1645 | 11678 | 24 |
17 | Kerala | 64292 | 1690 | 500089 | 5425 | 2071 | 22 |
18 | Ladakh | 859 | 69 | 6985 | 74 | 101 | 1 |
19 | Madhya Pradesh | 12336 | 571 | 179237 | 1120 | 3172 | 10 |
20 | Maharashtra | 82915 | 394 | 1654793 | 3729 | 46653 | 30 |
21 | Manipur | 3038 | 108 | 20374 | 356 | 238 | 2 |
22 | Meghalaya | 895 | 1 | 10392 | 57 | 110 | |
23 | Mizoram | 502 | 39 | 3203 | 11 | 5 | |
24 | Nagaland | 1444 | 34 | 9347 | 39 | 61 | 2 |
25 | Odisha | 6246 | 262 | 306726 | 913 | 1657 | 17 |
26 | Puducherry | 527 | 32 | 35582 | 57 | 609 | |
27 | Punjab | 6687 | 37 | 135739 | 731 | 4631 | 17 |
28 | Rajasthan | 24116 | 926 | 220871 | 2288 | 2181 | 18 |
29 | Sikkim | 230 | 48 | 4406 | 61 | 100 | 1 |
30 | Tamil Nadu | 12245 | 297 | 747752 | 1904 | 11622 | 17 |
31 | Telengana | 11047 | 180 | 252565 | 1097 | 1437 | 4 |
32 | Tripura | 827 | 31 | 31296 | 27 | 370 | 1 |
33 | Uttarakhand | 4298 | 70 | 66172 | 439 | 1162 | 7 |
34 | Uttar Pradesh | 23776 | 30 | 497475 | 2060 | 7582 | 23 |
35 | West Bengal | 25030 | 177 | 426816 | 3687 | 8072 | 47 |
Total# | 438667 | 4819 | 8604955 | 42314 | 134218 | 480 | |
*(Including foreign Nationals) | |||||||
**( more than 70% cases due to comorbidities ) | |||||||
#States wise distribution is subject to further verification and reconciliation | |||||||
#Our figures are being reconciled with ICMR |
कमेंट करें
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।