Coronavirus in India: देश में कोरोना के 11 हजार नए केस सामने आए, 41 लाख लोगों को लगी वैक्सीन

Coronavirus in India: देश में कोरोना के 11 हजार नए केस सामने आए, 41 लाख लोगों को लगी वैक्सीन
हाईलाइट
  • 24 घंटे के भीतर 110 लोगों की कोरोना से मौत
  • 24 घंटे में मिले कोरोना के 11 हजार केस
  • 41 लाख लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोना वायरस संक्रमण का असर भारत में लगभग कम हो चुका है। इस महामारी से अब जाकर लोगों को थोड़ी राहत मिलती नजर आ रही है। कोरोना वैक्सीन आने के बाद लोगों में सकारात्मकता आई हैं। वहीं, रिकवरी रेट पहले से बेहतर हुआ है। एक्टिव केस की संख्या 2 लाख से कम हो गई हैं। बात की जाए पिछले 24 घंटों में दर्ज किए गए मामलों की तो, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में 11 हजार 39 नए कोरोना केस दर्ज किए गए हैं। वहीं, 110 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 14 हजार 225 मरीज इस बीमारी से ठीक भी हुए हैं। 

देश में कोरोना संक्रमण से अबतक 1 करोड़ 7 लाख 77 हजार 284 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जिनमें से इलाज के बाद 1 करोड़ 4 लाख 62 हजार 631 लोग ठीक हो गए हैं। इस दौरान कोरोना से 1 लाख 54 हजार 596 लोगों की जान भी गई हैं। कोरोना संक्रमण के देश में अभी 1 लाख 60 हजार 57 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज देश की अलग-अलग अस्पतालों में किया जा रहा है। वहीं, वैक्सीन आने के बाद से देश भर के राज्यों में टीकाकरण का अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए अब तक 41 लाख 38 हजार 918 लोगों को कोरोना टीका लगाया जा चुका है। 

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़े 

S. No. Name of State / UT Active Cases* Cured/Discharged/Migrated* Deaths**
Total Change since yesterday Cumulative Change since yesterday Cumulative Change since yesterday
1 Andaman and Nicobar Islands 0   4932   62  
2 Andhra Pradesh 1197 45  879651 147  7156
3 Arunachal Pradesh 11 16762   56  
4 Assam 1793 30  214285 37  1083  
5 Bihar 802 49  257474 168  1505
6 Chandigarh 182 20462 15  335
7 Chhattisgarh 4173 49  298135 276  3711
8 Dadra and Nagar Haveli and Daman and Diu 4 3392 2  
9 Delhi 1217 48  623256 160  10858
10 Goa 768 44  52039 62  768  
11 Gujarat 3203 138  254531 422  4389
12 Haryana 1055 26  263989 103  3023
13 Himachal Pradesh 365 13  56242 38  980
14 Jammu and Kashmir 668 41  121988 83  1938
15 Jharkhand 489 24  117229 81  1075
16 Karnataka 5943 20  922004 412  12223
17 Kerala 69409 47  865168 5747  3776 16 
18 Ladakh 66 9530 130  
19 Lakshadweep 63 20  56   0  
20 Madhya Pradesh 2423 131  249193 296  3815
21 Maharashtra 42830 2114  1936305 4011  51139 30 
22 Manipur 138 28568 371  
23 Meghalaya 56 13565 147
24 Mizoram 33 4334 9  
25 Nagaland 55 11958 88  
26 Odisha 928 78  332377 138  1906  
27 Puducherry 286 38186 26  651  
28 Punjab 2122 21  165924 171  5628 12 
29 Rajasthan 1798 150  313108 235  2768
30 Sikkim 85 5876 135  
31 Tamil Nadu 4517 15  822468 521  12367
32 Telengana 2008 14  291312 197  1604
33 Tripura 15 32945 391  
34 Uttarakhand 1043 38  93533 82  1651
35 Uttar Pradesh 5007 296  586967 462  8668
36 West Bengal 5305 115  554887 309  10188
Total# 160057 3296  10462631 14225  154596 110 
*(Including foreign Nationals)
**( more than 70% cases due to comorbidities )
#States wise distribution is subject to further verification and reconciliation
#Our figures are being reconciled with ICMR

 

Created On :   3 Feb 2021 4:50 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story