Coronavirus in India: बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 19,906 नए कोरोना पॉजिटिव मिले और 410 लोगों की मौत

Coronavirus in India: बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 19,906 नए कोरोना पॉजिटिव मिले और 410 लोगों की मौत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या नियंत्रि​त होने का नाम नहीं ले रही है। भारत में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 5,28,859 हो गई है। इनमें से 16,095 लोगों की मौत हुई है और 3,09,713 स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। वहीं  2,03,051 लोग अब भी अस्पतालों में कोरोना से जंग लड़ रहे हैं। वहीं बीते 24 घंटों की बात करें तो केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में रिकॉर्ड 19,906 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है और 410 लोगों की मौत हो चुकी है। मंत्रालय के अनुसार एक दिन में नए मामले सामने आने का यह अब तक का सबसे बड़ा नंबर है।

उधर, महाराष्ट्र में तीन महीने बाद सलून फिर खुल गए हैं। महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में सलून को खोलने के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें कहा गया है कि सलून और ब्यूटी पार्लर बिना अप्वॉइंटमेंट के काम नहीं करेंगे। फिलहाल बाल काटने, हेयर डाई, थ्रेडिंग की मंजूरी दी गई है। मुंबई के एक सलून ऑनर ने बताया कि हम नियमों का पालन कर रहे हैं। इस्तेमाल के पहले हर चीज को सैनिटाइटज किया जा रहा है। सलून को भी हर दो घंटे में सैनिटाइज किया जाएगा। उधर, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें तीन दिन से बुखार था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे फोन पर बात की और हाल जाना। उनका शनिवार को कोरोना टेस्ट करवाया गया था।

देश में सबसे प्रभावित राज्यों की सूची में महाराष्ट्र शीर्ष पर हैं, जहां 6,368 नए मामले सामने आए हैं, वहीं राज्य में कुल 1,59,133 मामले हैं। यहां अब तक 7273 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद सबसे प्रभावित राज्य देश की राजधानी है, जहां कोविड-19 के कुल 80,188 मामले सामने आ चुके हैं, वहीं यहां अब तक 2,558 लोगों की मौत हो चुकी है, और 49301 लोग इससे उबर चुके हैं। दिल्ली के बाद तमिलनाडु का स्थान है, जहां 78335 मामले आ चुके हैं, इनमें 1025 की मौत हो चुकी है, जबकि 44,094 लोग उबर चुके हैं और सक्रिय मामलों की संख्या 33,216 है। वहीं 10,000 से अधिक मामलों वाले राज्यों में गुजरात में 30,709 मामले हैं, जहां 1,789 मौतें हुई हैं, उसके बाद उत्तर प्रदेश (21,549), राजस्थान (16,944), मध्य प्रदेश (12,965), पश्चिम बंगाल (16,711), हरियाणा (13,427), कर्नाटक, (11,923), आंध्र प्रदेश (12,285) और तेलंगाना (13,436) शामिल हैं।

8 राज्यों में कोरोना से 87 फीसदी मौतें, 85 फीसदी सक्रिय मरीज क्वारंटाइन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि महाराष्ट्र, दिल्ली व तमिलनाडु सहित आठ राज्यों में कोरोना संक्रमण से 87 फीसदी मौतें हुई हैं और सक्रिय मामले 85 फीसदी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी बयान के मुताबिक, ये आठ राज्य हैं- महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल। बताया गया है कि देश में वायरस के संक्रमण से अब 15,685 लोगों की मौत हो चुकी है और संक्रमण के मामले 5 लाख से ज्यादा हैं।

देश में राज्यों की स्थिति:-

S. No. राज्य एक्टिव केस स्वस्थ हुए मौत कुल संक्रमित
1 अंडमान निकोबार 29 43 0 72
2 आंध्र प्रदेश 6648 5480 157 12285
3 अरुणाचल प्रदेश 122 54 1 177
4 असम 2307 4500 9 6816
5 बिहार 2029 6843 59 8931
6 चंडीगढ़ 87 335 6 428
7 छत्तीसगढ़ 618 1914 13 2545
8 दादरा एवं नगर हवेली/दमन एवं दीव 122 55 0 177
9 दिल्ली 28329 49301 2558 80188
10 गोवा 706 420 2 1128
11 गुजरात 6511 22409 1789 30709
12 हरियाणा 4737 8472 218 13427
13 हिमाचल प्रदेश 376 509 9 894
14 जम्मू-कश्मीर 2648 4225 93 6966
15 झारखंड 603 1724 12 2339
16 कर्नाटक 4445 7287 191 11923
17 केरल 1939 2110 22 4071
18 लद्दाख 405 554 1 960
19 मध्य प्रदेश 2444 9971 550 12965
20 महाराष्ट्र 67615 84245 7273 159133
21 मणिपुर 660 432 0 1092
22 मेघालय 4 42 1 47
23 मिजोरम 93 55 0 148
24 नगालैंड 223 164 0 387
25 ओडिशा 1726 4606 18 6350
26 पुदुचेरी 388 221 10 619
27 पंजाब 1608 3320 128 5056
28 राजस्थान 3186 13367 391 16944
29 सिक्किम 41 46 0 87
30 तमिलनाडु 33216 44094 1025 78335
31 तेलंगाना 8265 4928 243 13436
32 त्रिपुरा 262 1071 1 1334
33 उत्तराखंड 842 1912 37 2791
34 उत्तर प्रदेश 6685 14215 649 21549
35 पश्चिम बंगाल 5293 10789 629 16711
  राज्यों को पुन: सौंपे गए मामलेtes 7839     7839
  कुल 203051 309713 16095 528859

गुजरात के एक पूर्व मुख्यमंत्री कोरोना वायरस से संक्रमित
गुजरात के एक पूर्व मुख्यमंत्री को कोरोना वायरस होने की पुष्टि हुई है। उनके एक सहयोगी ने रविवार को यह जानकारी दी। सहयोगी ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री को पिछले तीन दिन से बुखार था और डॉक्टरों के निर्देशानुसार वह गांधीनगर स्थित अपने घर में पृथक-वास में थे। सहयोगी ने कहा कि "शनिवार को उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई और डॉक्टरों की सलाह के बाद रविवार सुबह उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दिल्ली में एनेस्थीसिया विशेषज्ञ की कोरोना संक्रमण के कारण मौत
दिल्ली के लोक नायक अस्पताल में कोविड-19 मरीजों के आईसीयू वार्ड में तैनात एक एनेस्थीसिया विशेषज्ञ का कोरोना संक्रमण के कारण मैक्स अस्पताल, साकेत में निधन हो गया। लोक नायक अस्पताल के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

असम में लॉकडाउन फिर से शुरू होने से पहले बाजारों में भीड़
असम में बढ़ रहे कोरोना मामलों के बीच 14 दिनों का लॉकडाउन आज रात से एक बार फिर से लागू होने जा रहा है। इससे पहले गुवाहाटी के एक बाजार में सामान खरीदने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हुई। लोगों का कहना ह कि आलू और प्याज के दाम बहुत बढ़ गए हैं। कहीं-कहीं तो 60 रुपये किलो आलू बेचा जा रहा है।

पिछले 24 घंटे में बीएसएफ के 33 कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक पिछले 24 घंटे में बीएसएफ के 33 कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद बीएसएफ में संक्रमितों की कुल संख्या 944 हो गई है। जिसमें से 637 मरीज ठीक हो चुके है और पांच की मौत हो चुकी है। सक्रिय मामलों की संख्या 302 है।

Created On :   28 Jun 2020 9:07 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story