Coronavirus in India: भारत में 24 घंटे में मिले 54 हजार से ज्यादा कोरोना केस, 717 लोगों की मौत

Coronavirus in India: भारत में 24 घंटे में मिले 54 हजार से ज्यादा कोरोना केस, 717 लोगों की मौत
हाईलाइट
  • देश में इस वायरस के कुल 76 लाख 51 हजार 108 एक्टिव केस
  • बीते 24 घंटे में 61 हजार 775 मरीज स्वास्थ्य भी हुए हैं
  • भारत में 24 घंटे में मिले 54 हजार से ज्यादा कोरोना केस

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण बढ़ता जा रहा है। देश में इस वायरस के कुल 76 लाख 51 हजार 108 एक्टिव केस हैं। अबतक इस वायरस ने 1 लाख 15 हजार 914 लोगों की जान ले ली है। 67 लाख 95 हजार 103 मरीज इलाज के बाद स्वास्थ्य हो चुके हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में 54 हजार 44 नए केस सामने आए हैं। वहीं, 717 मरीजों की मौत हो गई। जबकि 61 हजार 775 मरीज स्वास्थ्य भी हुए हैं। 7 लाख 40 हजार 90 मरीजे ऐसे हैं जिनका देश के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 

 

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 76 लाख 51 हजार तक पहुंच गई है। इनमें से एक लाख 15 हजार 914 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं रिकवरी मामलों की संख्या 67 लाख 95 हजार तक पहुंच गई है और एक्टिव केस की संख्या घटकर 7 लाख 40 हजार पर आ गई है। 

Created On :   21 Oct 2020 4:05 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story