Coronavirus in India: भारत में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 95 लाख के पार, 24 घंटे में मिले 35,551 नए केस

Coronavirus in India: भारत में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 95 लाख के पार, 24 घंटे में मिले 35,551 नए केस
हाईलाइट
  • देश में पिछले 24 घंटे में 35
  • 551 नए कोरोना संक्रमित मरीज आए हैं
  • बीते दिन 40
  • 726 मरीज कोरोना से ठीक भी हुए हैं
  • भारत में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 95 लाख के पार पहुंच गई है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस महामारी से संक्रमितों की संख्या 95 लाख के पार पहुंच गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़े के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 35 हजार 551 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 95 लाख 34 हजार 964 पहुंच गई। इसी दौरान कोविड-19 से 526 और लोगों की मौत हुई, जिसके बाद कुल मौतों का आंकड़ा 1 लाख 38 हजार 648 हो गया।

देश में फिलहाल कोविड-19 के 4 लाख 22 हजार 943 सक्रिय मरीज हैं, जबकि 89 लाख 73 हजार 373 मरीज इससे उबर चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 40 हजार 726 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई। भारत में रिकवरी रेट 94.11 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 1.45 फीसदी है। बुधवार को भारत में 11 लाख 11 हजार 698 नमूनों की जांच की गई, जिसके बाद कुल नमूनों की जांच की संख्या 14 करोड़ 35 लाख 57 हजार 647 हो गई।

महाराष्ट्र अभी भी सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है। यहां अब तक 18 लाख 32 हजार 176 मरीजों की पहचान हुई है, जबकि 47 हजार 357 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल राज्य में 47 हजार 357 सक्रिय मरीज हैं। केंद्रीय मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, 70 फीसदी नए मामले महाराष्ट्र, दिल्ली, केरल, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और छत्तीसगढ़ से हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़े 

T Active Cases* Cured/Discharged/Migrated* Deaths**
Total Change since yesterday Cumulative Change since yesterday Cumulative Change since yesterday
1 Andaman and Nicobar Islands 79 12  4583 17  61  
2 Andhra Pradesh 6924 503  855485 1159  7003
3 Arunachal Pradesh 778 15488 32  54  
4 Assam 3519 33  208669 138  983
5 Bihar 5768 200  228797 481  1274
6 Chandigarh 1082 16279 106  281
7 Chhattisgarh 19749 416  218195 1205  2919 27 
8 Dadra and Nagar Haveli and Daman and Diu 16 3322 2  
9 Delhi 30302 1467  538680 5329  9342 82 
10 Goa 1416 50  46132 64  693
11 Gujarat 14813 72  193938 1570  4018 14 
12 Haryana 16673 1071  218443 2646  2488 32 
13 Himachal Pradesh 7813 405  33370 1027  677 11 
14 Jammu and Kashmir 4951 43  104471 403  1708
15 Jharkhand 1907 58  106660 262  971
16 Karnataka 24169 441  851690 983  11808 16 
17 Kerala 61587 364  550788 5924  2298 28 
18 Ladakh 862 69  7642 77  119  
19 Madhya Pradesh 14019 416  191618 1838  3287 17 
20 Maharashtra 89611 557  1695208 3796  47357 111 
21 Manipur 3162 74  21937 219  291
22 Meghalaya 686 17  11154 60  114
23 Mizoram 291   3584 12  6  
24 Nagaland 723 120  10467 165  64  
25 Odisha 4439 186  313394 660  1750
26 Puducherry 432 36035 65  612
27 Punjab 7694 60  140772 518  4842 21 
28 Rajasthan 26710 1264  243340 3235  2350 19 
29 Sikkim 300 16  4661 24  111
30 Tamil Nadu 10999 19  762015 1398  11733 11 
31 Telengana 8999 267  261028 873  1465
32 Tripura 552 19  31879 58  372  
33 Uttarakhand 4955 69578 495  1251 13 
34 Uttar Pradesh 22797 873  516694 2607  7817 29 
35 West Bengal 24166 55  457377 3275  8527 51 
Total# 422943 5701  8973373 40726  138648 526 
*(Including foreign Nationals)
**( more than 70% cases due to comorbidities )
#States wise distribution is subject to further verification and reconciliation
#Our figures are being reconciled with ICMR

Created On :   3 Dec 2020 6:44 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story