- Dainik Bhaskar Hindi
- National
- coronavirus live updates in India coronavirus news live updates India reports 184372 new coronavirus cases 1027 deaths in the last 24 hours
दैनिक भास्कर हिंदी: कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड: देश में एक दिन के भीतर 1027 मौत, 24 घंटे में मिले 1 लाख 84 हजार से ज्यादा नए मरीज

हाईलाइट
- कोरोनावायरस से एक दिन में एक हजार से ज्यादा मौत
- 24 घंटे में मिले 1 लाख 84 हजार से ज्यादा नए कोरोना मरीज
- महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, गुजरात में स्थिति चिंताजनक
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस महामारी का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। नए मरीजों के साथ मरने वालों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़े चौंकाने वाले हैं। बीते 24 घंटे में देश में 1 लाख 84 हजार 372 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं, इस साल में पहली बार एक दिन के भीतर 1027 लोगों की मौत हो गई है। देश की अलग-अलग अस्पतालों में 13 लाख से ज्यादा मरीज भर्ती है। वहीं, अस्पतालों में बेड न मिल पाने की वजह से कई मरीजों को प्राइवेट होटल, रेस्ट हाउस में वार्ड बनाकर किया जा रहा है। जबकि कई मरीज अस्पतालों में जगह न मिल पाने की वजह से वापस लौट रहे हैं। देश में कोरोना से हालात बहुत ज्यादा बिगड़ चुके हैं। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण से बाहर होती जा रही है।
10 दिन में 13 लाख से ज्यादा मरीज
- बुधवार: 1.84 लाख केस
- मंगलवार: 1.61 लाख केस
- सोमवार: 1.69 लाख केस
- रविवार: 1.52 लाख केस
- शनिवार: 1.44 लाख केस
- शुक्रवार: 1.31 लाख केस
- गुरुवार: 1.26 लाख केस
- बुधवार: 1.15 लाख केस
- मंगलवार: 96 हज़ार केस
- सोमवार: 1.03 लाख केस
एक नजर कोरोना के इन आंकड़ों पर
- देश में कुल कोरोना संक्रमित - 1,38,73,825
- देश में कुल मरीज जो ठीक हो चुके हैं - 1,23,36,036
- देश में कोरोना से कुल मौत - 1,72,085
- देश में कुल मरीज जिनका अभी इलाज चल रहा है - 13,65,704
- देश में कुल मरीज जिनको वैक्सीन लग चुकी है - 11,11,79,578
- जिन लोगों को वैक्सीन का पहला डोज मिला - 9,73,01,914
- जिन लोगों को वैक्सीन का दूसरा डोज मिला - 1,38,77,664
- 24 घंटे के अंदर मिले कोरोना मरीज - 1,84,372
- 24 घंटे में कोरोना से हुई मौत - 1,027
- 24 घंटे में कोरोना से ठीक हुए मरीज - 82,339
- 24 घंटे में वैक्सीन का पहला डोज - 22,58,910
- 24 घंटे में वैक्सीन का दूसरा डोज - 3,87,618
- 24 घंटे में वैक्सीन के कुल डोज - 26,46,528
इन राज्यों की स्थिति चिंताजनक
महाराष्ट्र
महाराष्ट्र राज्य में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर उद्धव सरकार नई गाइडलाइन जारी कर दी है। राज्य में स्थिति बेहद चिंताजनक हो चुकी है। बीते मंगलवार को यहां 60,212 नए मरीज मिले। 31,624 मरीज ठीक हुए और 281 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 35.19 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 28.66 लाख लोग ठीक हुए हैं, जबकि 58,526 की मौत हुई है। यहां फिलहाल करीब 5.93 लाख लोगों का इलाज चल रहा है।
मध्यप्रदेश
शिवराज सरकार ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए पूरे राज्य में 19 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाया है। इस दौरान इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर सबकुछ बंद है। यहां बीते मंगलवार को 8,998 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 4,070 लोग रिकवर हुए और 40 की मौत हो गई। अब तक यहां 3.53 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.05 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। 4,261 मरीजों की जान चली गई। 43,539 मरीजों का इलाज चल रहा है।
उत्तर प्रदेश
यहां मंगलवार 17,963 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 3,474 लोग रिकवर हुए और 85 की मौत हो गई। अब तक यहां 7.23 लाख लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 6.18 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,309 मरीजों की मौत हो गई। 95,980 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।
छत्तीसगढ़
यहां मंगलवार को 15,121 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इस दौरान 4,682 लोग ठीक हुए और 156 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 4.71 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.57 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 5,187 मरीजों की मौत हुई है। एक लाख 9 हजार 139 मरीजों का इलाज चल रहा है।
दिल्ली
राज्य में मंगलवार को 13,468 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 3,474 लोग रिकवर हुए और 85 की मौत हो गई। अब तक यहां 7.50 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 6.95 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 11,436 मरीजों की जान चली गई। 43,510 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
गुजरात
राज्य में गुजरात को 6,690 लोग कोरोना संक्रमित मिले। 2,748 लोग रिकवर हुए और 67 की मौत हो गई। अब तक यहां 3.60 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.20 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 4922 मरीजों की मौत हो गई। 34,555 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।
कोरोना अपडेट्स
- भोपाल में जनता कर्फ्यू
मध्य प्रदेश: भोपाल में लगे जनता कर्फ्यू के दौरान दुकानें बंद और सड़कें सुनसान दिखीं। pic.twitter.com/Q4Rop33Lm0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 14, 2021
- उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव ने ट्वीट कर जानकारी दी कि वो कोरोना वायरस पॉजिटिव आए हैं और घर पर ही उनका इलाज शुरू हो गया है।
- भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 26,06,18,866 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 14,11,758 सैंपल कल टेस्ट किए गए: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद
- रमजान पर बाजारों में रौनक नहीं
दिल्ली: आज से रमज़ान के महीने की शुरूआत हुई। कोरोना की वजह से आज पहले रोज़े के दिन जामा मस्जिद के बाजारों में चहल-पहल नहीं दिखी।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 14, 2021
एक व्यक्ति ने कहा, ''घर से बेहतर इबादत कहीं नहीं हो सकती। घरों में इबादत करें और रोज़ा रखें। कोरोना गाइडलाइन पर अमल करें तो रमज़ान महीना कबूल होगा।'' pic.twitter.com/NI2M7wu9Ce
- सभी गरीब और जरूरतमंद लोगों को अगले एक महीने के लिए 3 किलो गेहूं और 2 किलो चावल उपलब्ध कराया जाएगा: महाराष्ट्र सरकार
- हरियाणा सरकार ने तत्काल प्रभाव से राज्य में COVID-19 महामारी के रोकथाम के लिए लगाए गए 'कोरोना कर्फ्यू' के समय को रात 10 बजे से सुबह 5 बजे कर दिया है।
- सिनेमा हॉल, थिएटर, ऑडिटोरियम, मनोरंजन पार्क, जिम, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बंद रहेंगे। फिल्मों, धारावाहिकों, विज्ञापनों की शूटिंग भी बंद रहेगी। आवश्यक सेवाएं को छोड़कर सभी दुकानें, मॉल, शॉपिंग सेंटर कल से 1 मई को सुबह 7 बजे तक बंद रहेंगे: महाराष्ट्र सरकार
- सभी पूजा स्थल, स्कूल और कॉलेज, निजी कोचिंग क्लासेज, नाई की दुकान, स्पा, सैलून और ब्यूटी पार्लर कल से 1 मई को सुबह 7 बजे तक बंद रहेंगे: महाराष्ट्र सरकार
- केवल आवश्यक सेवाओं के लिए लोकल ट्रेन और बस सेवाएं जारी रहेंगी। पेट्रोल पंप, SEBI से जुड़े वित्तीय संस्थान और निर्माण कार्य जारी रहेंगे। होटल आदि बंद रहेंगे केवल होम डिलीवरी की अनुमति होगी: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री
- हेल्थ मिनिस्ट्री की रिपोर्ट के मुताबिक, देशव्यापी टीका उत्सव के तीसरे दिन मंगलवार को करीब 40 लाख लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई। इस तरह अब तक कुल 11.43 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है। इससे पहले सोमवार को 37 लाख 63 हजार 858 लोगों को टीके की खुराक दी गई थी।
- राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से CBSE की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं रद्द करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि देशभर में लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। संक्रमण तेजी से फैल रहा है। ऐसी स्थिति में परीक्षा कराना खतरे से खाली नहीं है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़े
S. No. | Name of State / UT | Active Cases* | Cured/Discharged/Migrated* | Deaths** | |||
---|---|---|---|---|---|---|---|
Total | Change since yesterday | Cumulative | Change since yesterday | Cumulative | Change since yesterday | ||
1 | Andaman and Nicobar Islands | 93 | 4 | 5054 | 4 | 62 | |
2 | Andhra Pradesh | 25850 | 2735 | 899721 | 1483 | 7321 | 10 |
3 | Arunachal Pradesh | 55 | 14 | 16791 | 56 | ||
4 | Assam | 4271 | 537 | 216093 | 52 | 1119 | 1 |
5 | Bihar | 20149 | 3096 | 268606 | 1047 | 1630 | 14 |
6 | Chandigarh | 3370 | 15 | 27793 | 381 | 401 | 1 |
7 | Chhattisgarh | 109139 | 10283 | 357668 | 4682 | 5187 | 156 |
8 | Dadra and Nagar Haveli and Daman and Diu | 578 | 77 | 3727 | 21 | 2 | |
9 | Delhi | 43510 | 5415 | 695210 | 7972 | 11436 | 81 |
10 | Goa | 4888 | 323 | 57601 | 236 | 853 | 3 |
11 | Gujarat | 34555 | 3875 | 320729 | 2748 | 4922 | 67 |
12 | Haryana | 24207 | 1720 | 297039 | 2109 | 3298 | 16 |
13 | Himachal Pradesh | 6269 | 200 | 63990 | 408 | 1135 | 11 |
14 | Jammu and Kashmir | 8681 | 773 | 129932 | 493 | 2037 | 3 |
15 | Jharkhand | 17155 | 1812 | 126178 | 1003 | 1261 | 29 |
16 | Karnataka | 78636 | 2632 | 992003 | 6079 | 13008 | 67 |
17 | Kerala | 52450 | 4536 | 1123133 | 2959 | 4814 | 20 |
18 | Ladakh | 851 | 130 | 10088 | 35 | 131 | |
19 | Lakshadweep | 86 | 11 | 746 | 9 | 1 | |
20 | Madhya Pradesh | 43539 | 4888 | 305832 | 4070 | 4261 | 40 |
21 | Maharashtra | 594585 | 28307 | 2866097 | 31624 | 58526 | 281 |
22 | Manipur | 118 | 15 | 29046 | 11 | 376 | |
23 | Meghalaya | 270 | 77 | 13966 | 10 | 151 | |
24 | Mizoram | 204 | 29 | 4469 | 1 | 12 | |
25 | Nagaland | 174 | 7 | 12160 | 4 | 93 | |
26 | Odisha | 10033 | 1259 | 341123 | 523 | 1930 | 2 |
27 | Puducherry | 2800 | 206 | 41477 | 209 | 696 | 3 |
28 | Punjab | 28184 | 318 | 243410 | 2612 | 7609 | 50 |
29 | Rajasthan | 40690 | 4249 | 331423 | 1251 | 2979 | 28 |
30 | Sikkim | 175 | 14 | 6124 | 11 | 136 | |
31 | Tamil Nadu | 49985 | 3677 | 884199 | 3289 | 12945 | 18 |
32 | Telengana | 25459 | 1328 | 307499 | 821 | 1780 | 8 |
33 | Tripura | 312 | 14 | 33138 | 25 | 394 | |
34 | Uttarakhand | 9353 | 1507 | 100938 | 405 | 1780 | 13 |
35 | Uttar Pradesh | 95980 | 14404 | 618293 | 3474 | 9309 | 85 |
36 | West Bengal | 29050 | 2519 | 584740 | 2278 | 10434 | 20 |
Total# | 1365704 | 101006 | 12336036 | 82339 | 172085 | 1027 | |
*(Including foreign Nationals) | |||||||
**( more than 70% cases due to comorbidities ) | |||||||
#States wise distribution is subject to further verification and reconciliation | |||||||
#Our figures are being reconciled with ICMR |
वैक्सीनेशन के आंकड़े देखने के लिए यहां क्लिक करें
https://www.mohfw.gov.in/pdf/CumulativeCOVIDVaccinationCoverageReport13thApril2021.pdf-
टैगोर के जीवन पर आधारित नाटक प्रस्तुत कर दी श्रद्धांजलि: राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय ने टैगोर को पुण्यतिथि पर किया सादर सुमिरन
डिजिटल डेस्क, भोपाल। भारतीय संस्कृति के उद्गाता गुरूदेव रबीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर टैगोर राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय और टैगोर विश्व कला व संस्कृति केन्द्र द्वारा उनके जीवन पर आधारित नाट्य प्रस्तुति और एकला चलो रे गीत की प्रस्तुति कर उनका पुण्य स्मरण किया। गुरूदेव रबीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि 7 अगस्त को रहती है इसी परिप्रेक्ष्य में शनिवार 6 अगस्त को रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के कथा सभागार में मनोज नायर के निर्देशन में नाट्य विद्यालय के विद्यार्थियों ने एक नाट्य प्रस्तुति दी। इस मौके पर संतोष कौशिक के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने एकला चलो रे गीत प्रस्तुत किया।
इससे पूर्व टैगोर के चित्र और प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया गया। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. ब्रह्म प्रकाश पैठिया, नेशनल स्किल डेवलपमेंट कारपोरेशन नई दिल्ली के सीनियर हेड, स्टेट इंगेजमेंट एंड ऑपरेशन डाॅ. सोवनिष कुरियाकोसे एवं मानविकी एवं उदार कला संकाय की डीन एकेडमिक डाॅ. संगीता जौहरी विषेष रूप से उपस्थित थी। सभी आमंत्रित अतिथियों ने गुरुदेव के कार्यों और विचारों पर बात की। कार्यक्रम का संचालन नाट्य विद्यालय के समन्वयक विक्रांत भट्ट ने किया। आभार डा. मौसमी परिहार ने माना।
टीकाकरण महाभियान में लगे 300 से अधिक टीके: आरएनटीयू मेंराष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आवाज़ के सहयोग से हुआ दो दिवसीय कोरोना टीकाकरण शिविर का आयोजन
डिजिटल डेस्क, भोपाल। कोरोना टीकाकरण महाभियान के अंतर्गत एवं भारत सरकार की मंशानुरूप कुलसचिव डॉ विजय सिंह के निर्देशन में गैर सरकारी संगठन आवाज़ के सहयोग राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय द्वारा दो दिवसीय कोरोना के प्रथम, द्वितीय एवं बूस्टर डोज़ शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके पहले दिन विश्वविद्यालयीन स्टाफ सहित स्थानीय 190 लोगों को बूस्टर डोज़ लगाया गया।
टीकाकरण की शुरुआत डीन ऑफ अकेडमिक डॉ संजीव कुमार गुप्ता को डोज़ लगाकर की गई। वहीं दूसरे दिन टीकाकरण की शुरुआत डॉ सीवी रमन विश्वविद्यालय वैशाली के कुलाधिपति मान. डॉ वी के वर्मा को बूस्टर डोज़ लगाकर की गई। साथ प्रो वाइस चांसलर डॉ संगीता जौहरी की उपस्थिति में 125 लोगों को टीका लगाया गया। साथ ही कार्यक्रम अधिकारी श्री गब्बर सिंह एवं डॉ रेखा गुप्ता तथा पीआरओ श्री विजय प्रताप ने भी डोज़ लगवाकर अन्य लोगों को भी इस हेतु प्रेरित किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के दलनायक अविनाश चौहान तथा स्वीटी बाला ने बूस्टर डोज़ के फायदे बताए। आवाज़ के इस सहयोग के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ ब्रम्हप्रकाश पेठिया ने बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस दो दिवसीय टीकाकरण शिविर में चिकित्सा एवं पैरामेडिकल विभाग का भी सहयोग रहा। मुख्य भूमिका दलनायिका चित्रांशी मीना, मोना लोधी, दीक्षा पटेल, अविनाश कुमार, अमित कुमार, राजू कुमार इत्यादि की रही।
क्लोजिंग बेल: सपाट स्तर पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 89 अंक ऊपर, निफ्टी 17400 के नीचे
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पांचवे और आखिरी दिन (05 अगस्त 2022, शुक्रवार) तेजी के साथ खुला परंतु आरबीआई के द्वारा प्रमुख ब्याज दरों, रेपो रेट में 50 आधार अंक बढ़ाये जाने, इनके 2019 वर्ष के स्तर तक आ जाने तथा चीन के द्वारा ताइवान की वायु सीमा के अतिक्रमण के समाचारों के कारण तेजी टिक नहीं पाई एवं उतार- चढ़ाव के सत्र में अंत में बाजार सपाट स्तर पर बंद हुआ।
इस दौरान बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 89.13 अंक यानी कि 0.15% बढ़कर 58,387.93 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 15.50 अंक यानी कि 0.09% की बढ़त के साथ 17,397.50 के स्तर पर बंद हुआ।
जबकि बैंक निफ्टी ने 165.05 अंक बढ़कर 37920.60 पर सत्र की समाप्ति दी। निफ्टी के 50 शेयरों में 26 हरे रंग में रहे। इंडिया विक्स 1.77 प्रतिशत गिर 18.92 पर बंद हुआ। क्षेत्र विशेष में पावर, ऑटो सूचकांक प्रत्येक 1 प्रतिशत से अधिक गिरे जबकि फाइनेंसियल तथा ऑटो में खरीदारी दिखी।निफ्टी के शेयरों में अल्ट्राटेक, श्रीसीमेंट, यूपीएल, पावर ग्रिड में सर्वाधिक लाभ रहा जबकि हिंडाल्को, ब्रिटानिया, एमएंडएम, आयशर मोटर, रिलायंस में सबसे अधिक हानि रही।
तकनीकी आधार पर निफ्टी ने डोजी कैंडल स्टिक प्रारूप बनाया है जो खरीदार एवं बिकवाल, दोनों के मध्य अनिर्णय की मनोस्थिति दर्शाता है।निफ्टी ने 17500 के मनोवैज्ञानिक स्तर तथा फॉलिंग ट्रेंडलाइन पर अवरोध का सामना किया है, अगली तेजी की तीव्र चाल के लिए इन स्तरों को पार करना अत्यंत आवश्यक है। निफ्टी 200 दिनों के मूविंग एवरेज तथा सुपर ट्रेंड स्तर के ऊपर ट्रेडिंग कर रहा है जो और भी तेजी के लिए शक्तिकारक है।
निफ्टी के ओपन इंटरेस्ट आंकड़ो में, कॉल में सर्वाधिक ओपन इंटेरेस्ट 17600 पर है जबकि पुट में यह 17000 पर है। मोमेन्टम संकेतक एमएसीडी दैनिक समयाविधि में सकारात्मक क्रॉसओवर के साथ ट्रेड कर रहे हैं जो निफ्टी में शक्ति का संकेत है। निफ्टी का सपोर्ट 17100 है जबकि 17500 एक तात्कालिक अवरोध है। बैंक निफ्टी का सपोर्ट 37500 तथा अवरोध 38500 है। कुलमिला कर ऊंचे स्तरों पर लाभ ले लेने की प्रवृति दिख सकती है।
17500 के ऊपर ही नई बड़ी खरीदारी दिख सकती है।चीन एवं ताइवान के मध्य भूराजनीतिक तनाव पर निकट की दृष्टि रखे एवं अपने खरीदारी तथा बिकवाली में इसको महत्व दें। अभी तक मार्केट ब्याज दर वृद्धि एवं चीन ताइवान तनाव जैसी नकारात्मक समाचारों को भी पचा ले रहा है परंतु कोई बड़ा नकारात्मक समाचार बिकवाली ला सकता है। अपने सौदों में कड़ा स्टॉप लॉस रखें।
पलक कोठारी
रीसर्च एसोसिएट
चॉइस ब्रोकिंग
Source: Choice India
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया ने आरंगवासियों से की अपील, कोरोना से बचकर रहें!
दैनिक भास्कर हिंदी: मंत्री डॉ डहरिया ने की पहल, कोरोना संक्रमण को रोकने महापौर निधि से 50 लाख रुपए तक व्यय की दी अनुमति!
दैनिक भास्कर हिंदी: कलेक्टर ने नागरिकों से की ‘‘मैं भी कोरोना वॉलिंटियर्स हूँ‘‘ अभियान से जुड़ने की अपील कोरोना वॉलिंटियर्स हेतु अब तक 2469 लोगों ने कराया पंजीयन!
दैनिक भास्कर हिंदी: मैं कोरोना वांलेटियर अभियान में पंजीकृत वांलेटियर को सामग्री उपलब्ध कराने की व्यवस्था!
दैनिक भास्कर हिंदी: कोरोना के विरूद्ध लडाई में वांलेटियर्स/स्वयंसेवकों को जोडकर जनजागरूकता अभियान मैं कोरोना वांलेटियर/स्वयंसेवकों का पंजीयन!