Covid-19 India: बीते 24 घंटे में मिले 49 हजार नए केस, 57 हजार ठीक हुए, 1255 मरीजों की मौत

coronavirus live updates in India New cases of coronavirus reported in India in last 24 hours
Covid-19 India: बीते 24 घंटे में मिले 49 हजार नए केस, 57 हजार ठीक हुए, 1255 मरीजों की मौत
Covid-19 India: बीते 24 घंटे में मिले 49 हजार नए केस, 57 हजार ठीक हुए, 1255 मरीजों की मौत
हाईलाइट
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 57
  • 481
  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 49
  • 701
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 1
  • 255

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस की दूसरी लहर का असर कम होने लगा है। एक्टिव केस घट रहे हैं। रिकवरी रेट बढ़ रहा है। नए केस में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। मौतों के आंकड़े में गिरावट आई है। देश में पिछले 24 घंटे में 49 हजार 701 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। 57 हजार 481 मरीज ठीक भी हुए हैं। इस दौरान 1 हजार 255 लोगों की मौत भी हुई है। 

देश में अब तक 3 करोड़ 2 लाख 32 हजार 320 लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं। जिनमें से 2 करोड़ 92 लाख 43 हजार 335 मरीज रिकवर किए गए हैं। वहीं, 3 लाख 95 हजार 780 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 5 लाख 81 हजार 337 कोरोना संक्रमितों का इलाज देश की अलग-अलग अस्पतालों में किया जा रहा है। 

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 17,77,309 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 40 करोड़ 42 लाख 65 हजार 101 मरीजों की जांच की जा चुकी है। वहीं, 32 करोड़ 17 लाख 60 हजार 77 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। 

भारत में कोरोनावायरस की स्थिति 

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 49,701
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 57,481
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 1,255
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.02 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 2.92 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 3.95 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 5.81 लाख

मध्य प्रदेश में संडे का कर्फ्यू भी हटाया गया
मध्य प्रदेश में अब संडे लॉकडाउन भी खत्म कर दिया गया है। लोग रविवार को भी सामान्य तरीके से आवाजाही कर सकेंगे और बाजार भी खुले रहेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की। 

10 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 10 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

21 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियां के साथ छूट भी है। इनमें केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

तेलंगाना पूरी तरह लॉकडाउन हटाने वाला पहला राज्य
इस बीच तेलंगाना सरकार ने राज्य में 20 जून से लॉकडाउन को पूरी तरह से हटा दिया है। देश में महामारी के बीच पाबंदियों को पूरी तरह हटाने वाला यह पहला राज्य बन गया है। यहां 1 जुलाई से स्कूल भी खोल दिए जाएंगे।

दिल्ली में अनलॉक-5 के तहत जिम और योगा सेंटर कल से 50% क्षमता के साथ खुलेंगे
सोमवार से दिल्ली में अनलॉक-5 के तहत छूट को बढ़ाया जा रहा है। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) की नई गाइडलाइन के मुताबिक सोमवार से जिम और योगा सेंटर 50% क्षमता के साथ खुलने लगेंगे। आदेश के अनुसार अब मैरिज हॉल, बैंक्वेट हॉल और होटल्स में शादी का आयोजन भी किया जा सकेगा, लेकिन मेहमानों की संख्या अभी 50 तक सीमित रखी गई है।

 

Created On :   27 Jun 2021 4:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story