- Dainik Bhaskar Hindi
- National
- Coronavirus news live update in india
दैनिक भास्कर हिंदी: Coronavirus in India: देश 1.51 लाख के पार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या, 4 हजार से ज्यादा मौतें, जानें किस राज्य में कितने मरीज

हाईलाइट
- पिछले 24 घंटे में 170 लोगों की मौत और 6,387 नए केस
- अब तक 64 हजार से अधिक लोग स्वस्थ हुए
- 83,004 लोग कोरोना संक्रमण के कारण अस्पतालों में भर्ती
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी अपडेट के मुताबिक, बीते 24 घंटों में यहां 6387 नए मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है और 170 लोगों ने जान गवाई है। इसके साथ ही देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1,51,767 पहुंच गई है। इनमें से 64,425 लोग स्वस्थ हुए हैं, जबकि 4,337 लोगों की मौत हुई है। वहीं 83,004 लोग अब भी अस्पतालों में कोरोना से जंग लड़ रहे हैं।
महाराष्ट्र में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 54 हजार 758 हो गया है, जिसमें 1792 की मौत हो चुकी है। वहीं, तमिलनाडु में कोरोना के कुल कंफर्म केस की संख्या 17 हजार को पार कर गई है और यहां अब तक 127 लोग जान गंवा चुके हैं। महाराष्ट्र और तमिलनाडु के बाद गुजरात में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। अब यहां कुल मरीजों की संख्या 14 हजार 821 हो गई है, जिसमें 915 की मौत हो चुकी है।
देश में बीते 10 दिन में कोरोना के 61,542 मामले सामने आए
तारीख |
केस |
27 मई | 6387 |
26 मई | 5866 |
25 मई | 6405 |
24 मई | 7113 |
23 मई | 6665 |
22 मई | 6570 |
21 मई | 6025 |
20 मई | 5720 |
19 मई | 6154 |
18 मई | 4628 |
देश में राज्यों की स्थिति
S. No. | राज्य | पॉजिटिव केस (111 विदेशी) | डिस्चार्ज | मौत |
---|---|---|---|---|
1 | अंडमान निकोबार | 33 | 33 | 0 |
2 | आंध्रप्रदेश | 3171 | 2009 | 57 |
3 | अरुणाचल प्रदेश | 2 | 1 | 0 |
4 | असम | 616 | 62 | 4 |
5 | बिहार | 2983 | 900 | 13 |
6 | चंडीगढ़ | 266 | 187 | 4 |
7 | छत्तीसगढ़ | 361 | 79 | 0 |
8 | दादर एंड नागर हवेली | 2 | 0 | 0 |
9 | दिल्ली | 14465 | 7223 | 288 |
10 | गोआ | 67 | 28 | 0 |
11 | गुजरात | 14821 | 7139 | 915 |
12 | हरियाणा | 1305 | 824 | 17 |
13 | हिमाचल प्रदेश | 247 | 67 | 5 |
14 | जम्मू-कश्मीर | 1759 | 833 | 24 |
15 | झारखंड | 426 | 175 | 4 |
16 | कर्नाटक | 2283 | 748 | 44 |
17 | केरल | 963 | 542 | 6 |
18 | लद्दाख | 53 | 43 | 0 |
19 | मध्यप्रदेश | 7024 | 3689 | 305 |
20 | महाराष्ट्र | 54758 | 16954 | 1792 |
21 | मणिपुर | 39 | 4 | 0 |
22 | मेघालय | 15 | 12 | 1 |
23 | मिजोरम | 1 | 1 | 0 |
24 | नागालैंड | 4 | 0 | 0 |
25 | ओडिशा | 1517 | 733 | 7 |
26 | पुडुचेरी | 46 | 12 | 0 |
27 | पंजाब | 2106 | 1918 | 40 |
28 | राजस्थान | 7536 | 4171 | 170 |
29 | सिक्किम | 1 | 0 | 0 |
30 | तमिलनाडू | 17728 | 9342 | 127 |
31 | तेलंगाना | 1991 | 1284 | 57 |
32 | त्रिपुरा | 207 | 165 | 0 |
33 | उत्तराखंड | 401 | 64 | 4 |
34 | उत्तरप्रदेश | 6548 | 3698 | 170 |
35 | पश्चिम बंगाल | 4009 | 1486 | 283 |
कुल | 151767 | 64426 | 4337 |
आईसेक्ट ग्रुप भोपाल: आईसेक्ट द्वारा ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट विषय पर विशेष ट्रेनिंग सेशन आयोजित
डिजिटल डेस्क, भोपाल। आईसेक्ट के एचआर एवं लर्निंग एंड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट द्वारा एम्पलॉइज के लिए ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट पर एक विशेष ट्रेनिंग सेशन का आयोजन किया गया। इसमें यूनाइटेड किंगडम के कॉर्पोरेट इंटरनेशनल ट्रेनर जुबेर अली द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसमें उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को अपने अनुभवों, डेमोंस्ट्रेशन, वीडियो, स्लाइड शो के माध्यम से नई स्किल्स को प्राप्त करने और अपनी पर्सनेलिटी को बेहतर बनाने के तरीके बताए। साथ ही उन्होंने पर्सनेलिटी डेवलपमेंट और अपस्किलिंग के महत्व पर बात की और बताया कि करियर ग्रोथ के लिए यह कितना आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने सफलता के लिए नौ सक्सेस मंत्र भी दिए। इस दौरान कार्यक्रम में एचआर कंसल्टेंट डी.सी मसूरकर और अल नूर ट्रस्ट के सदस्य उपस्थित रहे।
इस पहल पर बात करते हुए आईसेक्ट के निदेशक सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि आईसेक्ट कौशल विकास के महत्व को समझता है इसी कारण अपने एम्पलॉइज की अपस्किलिंग के लिए लगातार विभिन्न प्रशिक्षण सेशन का आयोजन करता है। इसी कड़ी में ग्लोबल पर्सनेल डेवलपमेंट पर यह ट्रेनिंग सेशन भी एक कदम है।
स्कोप कैम्पस: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली भीमबेटका, ओबेदुल्लागंज, मंडीदीप, भोजपुर होते हुए पहुंची रबीन्द्रनाथ नाथ टैगोर विश्वविद्यालय और स्कोप कैम्पस
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय और खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायसेन के संयुक्त तत्वावधान में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली आयोजित की गई। यह यात्रा होशंगाबाद से पर्वतारोही भगवान सिंह भीमबेटका लेकर पहुंचे। फिर भीमबेटका से रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय ने मशाल लेकर ओबेदुल्लागंज की ओर प्रस्थान किया। ओबेदुल्लागंज में रैली का स्वागत किया गया। साथ ही ओबेदुल्लागंज में मशाल यात्रा को विभिन्न स्थानों पर घुमाया गया। तत्पश्चात यात्रा ने मंडीदीप की ओर प्रस्थान किया। मंडीदीप में यात्रा का स्वागत माननीय श्री सुरेंद्र पटवा जी, भोजपुर विधायक ने किया। अपने वक्तव्य में उन्होंने खेलों को बढ़ावा देने के लिए मप्र सरकार द्वारा की जा रही पहलों की जानकारी दी और युवाओं को खेलों को जीवन में अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके अलावा खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में खिलाड़ियों को जीत के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खेलों इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रयासों को रेखांकित किया।
साथ ही कार्यक्रम में रायसेन के डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफिसर श्री जलज चतुर्वेदी ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला और खेलों इंडिया यूथ गेम्स के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। यहां से धावकों ने मशाल को संभाला और दौड़ते हुए भोजपुर मंदिर तक पहुंचे। मंदिर से फिर यात्रा रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय तक पहुंचती और यहां यात्रा का डीन एकेडमिक डॉ. संजीव गुप्ता द्वारा और उपकुलसचिव श्री समीर चौधरी, उपकुलसचिव अनिल तिवारी, उपकुलसचिव ऋत्विक चौबे और स्पोर्ट्स ऑफिसर सतीश अहिरवार द्वारा भव्य स्वागत किया जाता है। मशाल का विश्वविद्यालय में भी भ्रमण कराया गया। यहां से यात्रा स्कोप कैम्पस की ओर प्रस्थान करती है। स्कोप कैम्पस में स्कोप इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. डी.एस. राघव और सेक्ट कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सत्येंद्र खरे ने स्वागत किया और संबोधित किया। यहां से मशाल को खेल एवं युवा कल्याण विभाग के उपसंचालक जोश चाको को सौंपा गया।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: गौतमबुद्धनगर में कोरोना के 3 नए मामले, कुल संख्या 362
दैनिक भास्कर हिंदी: लगातार बढ़ रहे कोरोना पॉजिटिव मरीज, आंकड़ा 216 पर पहुंचा
दैनिक भास्कर हिंदी: जम्मू-कश्मीर में कोरोनावायरस के 91 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 1,759 हुई
दैनिक भास्कर हिंदी: साली की शादी में पहुंचा जीजा निकला कोरोना पॉजिटिव, दुल्हा-दुल्हन सहित 105 लोग क्वारेंटाइन
दैनिक भास्कर हिंदी: Corona in World: दुनियाभर में कोरोना के मामले 56 लाख के करीब, 3.47 लाख से ज्यादा की मौत