भारत में कोरोना: पिछले 24 घंटे में मिले 41 हजार नए केस, 42 हजार ठीक हुए, 725 मरीजों की मौत

coronavirus update in india new cases of coronavirus in India in last 24 hours
भारत में कोरोना: पिछले 24 घंटे में मिले 41 हजार नए केस, 42 हजार ठीक हुए, 725 मरीजों की मौत
भारत में कोरोना: पिछले 24 घंटे में मिले 41 हजार नए केस, 42 हजार ठीक हुए, 725 मरीजों की मौत
हाईलाइट
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 42
  • 322
  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 40
  • 111
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 725

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस महामारी की दूसरी लहर का असर कम होने लगा है। रिकवरी रेट बढ़ रहा है। एक्टिव केस घट रहे हैं। कोरोना के नए केस में भी कमी दर्ज की जा रही है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 40 हजार 111 नए केस मिले हैं। 42 हजार 322 मरीज ठीक भी हुए हैं। वहीं, 725 मरीजों की मौत हुई है। 

देश में अब तक 3 करोड़ 5 लाख 84 हजार 872 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित हो चुके हैं। जिनमें से 2 करोड़ 96 लाख 92 हजार 986 मरीज रिकवर हुए हैं। वहीं, 4 लाख 2 हजार 758 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 4 लाख 77 हजार 19 मरीजों का इलाज देश की अलग-अलग अस्पतालों में किया जा रहा है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले कुल मामलों के 1.58% हैं। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.61% और रिकवरी रेट 97.11% है। वहीं, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 14 लाख 81 हजार 583 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 35 करोड़ 28 लाख 92 हजार 46 हुआ। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसरा भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 15 लाख 22 हजार 504 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 41 करोड़ 97 लाख 77 हजार 457 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

देश में कोरोनावायरस की स्थिति

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 40,111
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 42,322
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 725
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.05 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 2.96 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 4.02 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 4.77 लाख

घटने लगा है कोरोना से मारने वालों का आंकड़ा 
देश में कोरोनावायरस से होने वाली मौतों में कमी दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटे में देश में 725 लोगों की मौत हुई है। चंडीगढ़, नगालैंड, मिजोरम, सिक्किम, दादरा-नगर हवेली और दमन-दीव, लक्षद्वीप और अंडमान निकोबार ये देश के ऐसे 10 राज्य हैं। जहां बीते 24 घंटे में एक भी मौत कोरोना से नहीं हुई है। वहीं, दिल्ली, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश, बिहार, तेलंगाना, पंजाब, झारखंड, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, गोवा, पुडुचेरी, मणिपुर, त्रिपुरा, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और नगालैंड इन राज्यों में 10 से भी कम मौत हुई हैं। 


 

Created On :   5 July 2021 3:59 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story