Coronavirus in India: देश में 25 हजार के करीब पहुंची कोरोना पॉजिटिव की संख्या, 24 घंटों में 56 लोगों की मौत

Coronavirus in India: देश में 25 हजार के करीब पहुंची कोरोना पॉजिटिव की संख्या, 24 घंटों में 56 लोगों की मौत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में लॉकडाउन और तमाम प्रयासों के बावजूद कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार देश में बीते 24 घंटे में 1429 नए मामले सामने आए हैं और 57 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही  देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 24,942 हो गई है। इनमें से 5,210 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 779 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 18,953 संक्रमित लोग अस्पतालों में भर्ती हैं।

इस बीच आज से देशभर में सभी दुकानें खुल जाएंगी। गृह मंत्रालय ने शुक्रवार देर रात लॉकडाउन -2 में रियायत का आदेश जारी किया है। इस आदेश में सभी दुकानों को खोलने की इजाजत दे दी गई, लेकिन मॉल्स और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को अभी इंतजार करना होगा। गृह मंत्रालय ने सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते हुए कहा कि दुकानों में स्टाफ आपस में दूरी बनाने के साथ मास्क का भी इस्तेमाल करेंगे। कोरोना और लॉकडाउन से जुड़ी खबरों और अपडेट्स के लिए इस पेज को रीफ्रेश करते रहें।

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा लोग संक्रमित
भारत में संक्रमण के सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र में हैं। यहां संक्रमण के 6817 मामले हैं जबकि राज्य में 301 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में दूसरे स्थान पर गुजरात है। यहां संक्रमण के मामले 2815 हैं। साथ ही 127 लोगों की मौत हुई है। तीसरे स्थान पर राजधानी दिल्ली है। जहां संक्रमण के मामले 2514 हैं और मरने वालों की संख्या 53 है। मरने वालों की संख्या मध्य प्रदेश में तुलनात्मक रूप से अधिक है। यहां मरने वालों की संख्या 92 है।

बिहार सरकार भी शुरू करेगी प्लाज्मा थेरेपी
बिहार के प्रधान स्वास्थ्य सचिव संजय कुमार ने आज सुबह बताया कि बिहार सरकार राजधानी के पटना एम्स में प्लाज्मा थेरेपी शुरू करने की योजना बना रही है। गौरतलब है कि शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि दिल्ली में मरीजों पर किए गए प्लाज्मा थेरेपी सफल हुए हैं।

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में पुलिसकर्मी सहित 3 कोरोना पॉजिटिव मिले
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में मुरादाबाद में पुलिसकर्मी सहित 3 की कोरोना पॉजिटिव आई रिपोर्ट आई है। इनमें से एक की हुई मौत हो चुकी है। मुरादाबाद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी एमसी गर्ग ने शनिवार को बताया कि मृतक के भाई की भी कोरोना संक्रमित होने पर इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। मृतक नवाबपुरा क्षेत्र का रहने वाला था। जहां स्वास्थ्य विभाग की टीम पर हमला किया गया था।

राजस्थान में 25 नए कोरोना पॉजिटिव मिले
राजस्थान स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य में आज सुबह 9 बजे तक कोरोना पॉजिटिव के 25 नए मामले सामने आए हैं। नए मामलों में अजमेर में 8, धौलपुर में दो, डूंगरपुर में एक, झालावाड़ और जोधपुर में 5-5 और कोटा में चार मामले शामिल हैं। इसके साथ ही राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2059 हो गई है।

यूपी: संत कबीर नगर जनपद में एक परिवार के 19 सदस्य कोरोना पॉजिटिव
यूपी के संत कबीर नगर जनपद में देवबंद से लौटे 23 वर्षीय छात्र के परिवार के 19 सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए। संक्रमित छात्र के परिवार के 19 सदस्यों के सैंपल जांच के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजे गए थे। शुक्रवार की आधी रात के बाद आई जांच रिपोर्ट में 19 सदस्य संक्रमित पाए गए। इस सूचना के बाद जिला प्रशासन अलर्ट है। पूरे नगर पंचायत मगहर क्षेत्र को हॉटस्पॉट घोषित करते हुए सील किया। डीएम ने कहा कि सभी संक्रमितों को अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है।

11 पुलिसकर्मियों को क्वारनटीन में भेजा
दिल्ली के अलीपुर थाने के एक हेडकांस्टेबल की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद थाने के 11 पुलिसकर्मियो को क्वारनटीन में भेजा गया है।

प्रियंका गांधी ने कोरोना टेस्टिंग पर सुझाव दिए 
यूपी में टेस्टिंग को लेकर लोग चिंताएं व्यक्त कर रहे हैं। कोरोना से लड़ाई में पारदर्शिता बड़े काम की चीज है। सर्व समाज और सरकार मिलकर ही इस महामारी को शिकस्त दे सकते हैं। इस संदर्भ में कुछ सुझावों को मैं यहां साझा कर रही हूं।

राज्यों में कोरोना वायरस की स्थिति:

  राज्य पॉजिटिव केस (77 विदेशी) डिस्चार्ज मौत
1. अंडमान निकोबार 27 11 0
2. आंध्र प्रदेश 955 145 29
3. अरुणाचल प्रदेश 1 1 0
4. असम 36 19 1
5. बिहार 223 46 2
6. चंडीगढ़ 27 14 0
7. छत्तीसगढ़ 36 30 0
8. दिल्ली 2,514 857 53
9. गोवा 7 7 0
10. गुजरात 2,815 265 127
11. हरियाणा 272 156 3
12. हिमाचल प्रदेश 40 18 1
13. जम्मू-कश्मीर 454 109 5
14. झारखंड 57 8 3
15. कर्नाटक 474 152 18
16. केरल 450 331 3
17. लद्दाख 20 14 0
18. मध्य प्रदेश 1,852 210 92
19. महाराष्ट्र 6,817 840 301
20. मणिपुर 2 2 0
21. मेघालय 12 0 1
22. मिजोरम 1 0 0
23. ओडिशा 94 33 1
24. पुदुचेरी 7 3 0
25. पंजाब 298 67 17
26. राजस्थान 2,034 230 27
27. तमिलनाडु 1,755 866 22
28. तेलंगाना 984 253 26
29. त्रिपुरा 2 1 0
30. उत्तराखंड 48 25 0
31. उत्तर प्रदेश 1,621 247 25
32. पश्चिम बंगाल 571 103 18
  कुल कोविड-19 मरीजों की स्थिति 24,506 5,063 775

 

Created On :   25 April 2020 4:57 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story