कोविड-19: गौतम गंभीर के घर तक पहुंचा कोरोना वायरस, पूर्व क्रिकेटर ने खुद को क्वारंटीन किया 

Covid-19: Corona virus reaches Gautam Gambhirs house
कोविड-19: गौतम गंभीर के घर तक पहुंचा कोरोना वायरस, पूर्व क्रिकेटर ने खुद को क्वारंटीन किया 
कोविड-19: गौतम गंभीर के घर तक पहुंचा कोरोना वायरस, पूर्व क्रिकेटर ने खुद को क्वारंटीन किया 
हाईलाइट
  • 2018 में क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद गौतम गंभीर सक्रिय राजनीति में आ गए
  • 2019 के आम चुनाव में BJP की टिकट पर पूर्वी दिल्ली से जीत हासिल कर संसद में पहुंचे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में कोरोना महामारी का विस्तार लगातार जारी है। वहीं दिल्ली में लगातार संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। इस बीच पूर्व क्रिकेटर और बीजेपी सांसद गौतम गंभीर के घर के भीतर भी कोविड-19 मामले की पुष्टि हुई है। इसकी जानकारी खुद गौतम गंभीर ने शुक्रवार को दी। ट्वीट करते हुए गंभीर ने खुद को होम क्वारंटीन में जाने की बात बताई। गंभीर ने फैंस से अपना ध्यान रखने की अपील भी की।

घर पर कोरोना का मामला सामने आने के बाद, मैं अपने कोविड परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहा हूं। आप सभी से सारे दिशानिर्देशों का पालन करने का आग्रह करता हूं। आप इसे हल्के में न लें। सुरक्षित रहें!

दिल्ली में पिछले 15 दिन में 11 बार एक्टिव केस बढ़े
देश में कोरोना के मामलों में एक बार फिर से तेजी आनी शुरू हो गई है। सबसे बुरी हालत दिल्ली की है। यहां पिछले 15 दिनों में 11 बार एक्टिव मरीज बढ़े हैं। एक्टिव केसों की संख्या हर दिन एक हजार से 1400 तक बढ़ी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 47,638 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, इस दौरान 670 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या 84,11,724 हो गई है।

हालांकि कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में कल हुई बढ़ोतरी के बाद आज फिर मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 47,638 नए मामले सामने आए हैं। जबकि गुरुवार को 50,209 नए मामले दर्ज किए गए थे। वहीं इस अवधि के दौरान वायरस के कारण 670 मरीजों की मौत हुई है। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा दी गई है। 

Created On :   6 Nov 2020 12:27 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story