कोरोना ने फिर डराया, एक दिन में छीनी 1733 लोगों की जिंदगी, बीते 24 घंटे में 1.61 लाख मामले

कोविड-19 इंडिया कोरोना ने फिर डराया, एक दिन में छीनी 1733 लोगों की जिंदगी, बीते 24 घंटे में 1.61 लाख मामले
हाईलाइट
  • 1 लाख 61 हजार 386 नए कोरोना केस मिले
  • सिर्फ एक दिन में 1 हजार 733 लोगों की मौत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस (CoronaVirus) ने एक बार फिर से डराना शुरू ​कर दिया है। कोविड- 19 का कहर इस हद तक जा पहुंचा है कि एक ही दिन में 1733 लोगों की जान चली गई। बीते 24 घंटों की बात करें, तो देश में 1.61 लाख लोगों को इस वायरस संक्रमित ने अपनी जद में ले लिया। इसी के साथ कुल सक्रिय मामलों की संख्या 16 लाख के पार जा पहुंची है। 

बता दें कि, यह लगातार दूसरा दिन है, जब कोरोना से 1000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई। इससे पहले मंगलवार को 1192 लोगों की सांसें कोरोना ने छीन ली थीं। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 1 लाख 61 हजार 386 नए कोरोना केस सामने आए हैं। वहीं इस महामारी की चपेट में आकर 1 हजार 733 संक्रमितों की जान चली गई है।

कुल आंकड़ा
देश में नए संक्रमितों की संख्या दर्ज होने के बाद कुल आंंकड़ा 16,21,603 जा पहुंचा है। वहीं अब तक कुल 4,97,975 मौतें भारत में हो चुकी हैं।

रिकवरी मामले बढ़े
हालांकि, इस महामारी से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या में बीते दिनों की अपेक्षा गिरावट आई है। वहीं देशभर में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। बीते 24 घंटों में 2 लाख 81 हजार 109 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 3 करोड़ 95 लाख 11 हजार 307 हो गई है।

एक्टिव केस संख्या बढ़ी
इसके अलावा कोरोना एक्टिव केस की संख्या बढ़ी हुई है, वर्तमान में 16,21,603 सक्रिय मामले हैं। हालांकि, देश में कोरोना वायरस का दैनिक पॉजिटिविटी रेट 9.26% फीसदी  है। 

वैक्सीन की खुराक बढ़ी
कोविड-19 से लड़ाई के लिए दी जा रही वैक्सीन की खुराक भी बढ़ी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देशभर में अब तक कुल 167.29 करोड़ वैक्सीन लगाई जा चुकी हैं।  

कुल कोविड टेस्ट
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक भारत में कल मंगलवार तक कोरोना के लिए 17,42,793 सैंपल टेस्ट किए गए. इस तरह से देश में कल तक कुल 73,24,39,986 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

अब तक कुल मरीजों की संख्या     

4 करोड़ 16 लाख 30 हजार 885

ठीक हुए मरीजों की संख्या     

3 करोड़ 95 लाख 11 हजार 307

कोरोना से मरने वालों की संख्या     

4 लाख 97 हजार 975

कुल एक्टिव मामलों की संख्या    

16 लाख 21 हजार 603

देश में कुल वैक्सीनेशन    

1 अरब 67 करोड़ 29 लाख 42 हजार 707  

Created On :   2 Feb 2022 4:55 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story