Covid-19 India: देश में 24 घंटे में सामने आए 39 हजार से अधिक नए केस, 546 लोगों की मौत

Covid-19 India: 39,097 new cases surfaced in 24 hours, 546 deaths
Covid-19 India: देश में 24 घंटे में सामने आए 39 हजार से अधिक नए केस, 546 लोगों की मौत
Covid-19 India: देश में 24 घंटे में सामने आए 39 हजार से अधिक नए केस, 546 लोगों की मौत
हाईलाइट
  • 24 घंटों में 39
  • 097 नए मामले सामने आए हैं
  • इसी समय में 546 संक्रमितों की जान गई है
  • कुल संक्रमितों की संख्या 3
  • 13
  • 32
  • 159 पहुंची

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस (CoronaVirus) की दूसरी लहर का आतंक भले ही थम गया हो। लेकिन इसका खतरा अब भी बरकरार है। बीते 24 घंटों के दौरान देश में #COVID19 के 39 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं। इनमें सर्वाधिक मामले केरल से सामने आए हैं, यहां 17,518 नए संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा अन्य 4 राज्यों में भी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। 

नए मामले सामने आने के बाद देश में कुल संक्रमितों की संख्या 3,13,32,159 हो गई है। वहीं बात करें मौतों की तो इसी समय में 500 लोगों से अधिक की जान इस वायरस ने ले ली है। 

JK: बांदीपोरा में चल रही मुठभेड़ में सेना ने 2 आतंकवादी मार गिराए, ऑपरेशन जारी

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 39,097 नए कोरोना केस आए हैं। वहीं इस महामारी की चपेट में आकर 546 संक्रमितों की जान चली गई है। सर्वाधिक संक्रमित वाले राज्यों में केरल और महाराष्ट्र के अलावा तमिलनाडू और आंध्रप्रदेश शामिल हैं। 

आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे के दौरान केरल में 17,518, महाराष्ट्र में 6,753, तमिलनाडु में 1,830 और आंध्र प्रदेश में 1,747 में नए कोविड मरीज सामने आए हैं। इनमें से मौतों की संख्या सर्वाधिक 167 महाराष्ट्र में है। 

संक्रमित मरीजों की संख्या में गिरावट
राहत की बात यह कि, इस महामारी से संक्रमित होने वाले लोगों में से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। बीते 24 घंटों में 35 हजार 087 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 3,05,03,166 हो गई है। 

इसके अलावा कोरोना एक्टिव केस अब 4 लाख के करीब रह गए हैं। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4 लाख 08 हजार 977 है।

महाराष्ट्र में 136से ज्यादा मौत, मुंबई में इमारत गिरी, मृतकों के परिवारों को मुआवजे की घोषणा

वैक्सीन की खुराक बढ़ी
कोविड-19 से लड़ाई के लिए दी जा रही वैक्सीन की खुराक भी बढ़ी है। देशभर में बीते 24 घंटे में 42 लाख 67, हजार 79 लोगों को वैक्सीन लगाई गईं। जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 42 करोड़ 78 लाख 82 हजार 261 हो गया है। वहीं बीते 24 घंटे में कुल 16 लाख 31 हजार 266 सैंपल्स की जांच की जा चुकी है।

अब तक कुल मरीजों की संख्या     

3 करोड़ 13 लाख 32 हजार 159

ठीक हुए मरीजों की संख्या     

3 करोड़ 05 लाख 03 हजार 166

कोरोना से मरने वालों की संख्या     

4 लाख 20 हजार 016

कुल एक्टिव मामलों की संख्या    

4 लाख 08 हजार 977

देश में कुल वैक्सीनेशन    

42 करोड़ 78 लाख 82 हजार 261

Created On :   24 July 2021 5:16 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story