Covid-19 India: 12 दिन बाद सबसे ज्यादा मौतें दर्ज, 24 घंटे में 42766 संक्रमित सामने आए

Covid-19 India: 42,766 infected in 24 hours, 1206 death
Covid-19 India: 12 दिन बाद सबसे ज्यादा मौतें दर्ज, 24 घंटे में 42766 संक्रमित सामने आए
Covid-19 India: 12 दिन बाद सबसे ज्यादा मौतें दर्ज, 24 घंटे में 42766 संक्रमित सामने आए
हाईलाइट
  • 1206 संक्रमितों की जान चली गई है
  • 24 घंटों में 42
  • 766 नए कोरोना केस
  • 45
  • 254 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस (CoronaVirus) की दूसरी लहर ने जो तांडव मचाया, उसे भुलाया नहीं जा सकता। फिलहाल इसका प्रभाव कम हुआ है, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। दो माह पहले के मुकाबले संक्रमितों की संख्या तेजी से घटी है, लेकिन अब भी हर रोज 40 हजार से ज्यादा नए केस दर्ज किए जा रहे हैं। बता दें कि अप्रैल मई में देश में रोजाना आने वाले मरीजों की संख्या 4 लाख वहीं मौतों की संख्या भी 4 हजार तक जा पहुंची थी।

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 42,766 नए कोरोना केस आए हैं। ये लगातार 32वां दिन है जब भारत में एक लाख से कम नए कोरोनो वायरस मामले सामने आए। वहीं इस महामारी की चपेट में आकर 1206 संक्रमितों की जान चली गई है। देखा जाए तो मौतों का इतना बड़ा आंकड़ा 12 दिनों बाद सामने आया है इससे पहले 26 जून को 1258 संक्रमितों की जान गई थी।

चुनाव से पहले जनसंख्या नियंत्रण बिल लाएंगे योगी, ड्राफ्ट तैयार

संक्रमित मरीजों की संख्या में गिरावट
राहत की बात यह कि, इस महामारी से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या में जहां अभूतपूर्व गिरावट आई है। वहीं देशभर में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। बीते 24 घंटों में 45 हजार 254 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,99,33,538 हो गई है। 

इसके अलावा कोरोना एक्टिव केस अब 5 लाख से नीचे आ गए हैं। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4 लाख 55 हजार 033 है। देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.32 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 97 फीसदी से ज्यादा है। सक्रिय मामले 2 फीसदी से कम हैं।

टूरिस्ट स्पॉट पर भारी भीड़ को लेकर केंद्र ने जताई चिंता

वैक्सीन की खुराक बढ़ी
कोविड-19 से लड़ाई के लिए दी जा रही वैक्सीन की खुराक भी बढ़ी है। देशभर में बीते दिन 30 लाख 55 हजार 802 वैक्सीन लगाई गईं। जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 37 करोड़ 21 लाख हो गया है। वहीं देश में कल भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 19,55,225 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 42,90,41,970 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

अब तक कुल मरीजों की संख्या     

3 करोड़ 07 लाख 95 हजार 716

ठीक हुए मरीजों की संख्या     

2 करोड़ 99 लाख 33 हजार 538

कोरोना से मरने वालों की संख्या     

4 लाख 07 हजार 145

कुल एक्टिव मामलों की संख्या    

4 लाख 55 हजार 033

देश में कुल वैक्सीनेशन    

37 करोड़ 21 लाख  

 

Created On :   10 July 2021 6:04 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story