Covid-19 Update: भारत में फिर बढ़े कोरोना के मामले, 24 घंटे में 50,210 नए मामले, 704 की मौत

Covid-19 Update: भारत में फिर बढ़े कोरोना के मामले, 24 घंटे में 50,210 नए मामले, 704 की मौत
हाईलाइट
  • 50 हजार 210 नए मामले सामने आए
  • 704 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई
  • अब तक 1 लाख 24 हजार 315 की मौत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोनावायरस (Coronavirus) का प्रकोप दुनियाभर में कम होता दिखाई नहीं दे रहा है। हालांकि बीते दिनों भारत में रोजाना के आंकड़ों में कमी आई थी। लेकिन एक बार फिर से यह मामले 50 हजार से आगे की ओर बढ़ने लगे हैं। इनमें सबसे अधिक मामले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से हैं। 24 घंटों में (बुधवार सुबह 8 बजे से लेकर गुरुवार सुबह 8 बजे तक) कोरोना के 50 हजार210 नए मामले सामने आए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना मरीजों की संख्या 83 लाख 64 हजार 086 हो गई है। वहीं 704 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। मौत के कुल आंकड़ों पर गौर किया जाए तो यह अब 1 लाख 24 हजार 315 तक पहुंच गया है। 

अमेरिकी चुनाव को लेकर छाया अनिश्चितता का कोहरा

संक्रमित से ज्यादा ठीक हो रहे
हालांकि अच्छी बात यह कि देश में एक्टिव मरीजों की संख्या में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है। अब तक बीते 24 घंटों में 55,331 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं अब तक कुल 77 लाख 11 हजार 809 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। 

अब नजर डालें वर्तमान में कुल एक्टिव मामलों पर तो कोरोना के मौजूदा मामलों की संख्या 5.5 लाख से नीचे है। यह संख्या 2 अगस्त के बाद पहली बार इतनी नीचे आई है। इस समय देश में 5 लाख 27 हजार 962 एक्टिव केस हैं। 

भारत में रिकवरी रेट भी काफी बढ़ा है, यह बढ़ोतरी के बाद 92.02 प्रतिशत पर पहुंच गया है। यहां पॉजिटिविटी रेट 4.15 फीसदी और डेथ रेट 1.48 प्रतिशत है। आपको बता दें कि 4 नवंबर को 12 लाख 09 हजार 425 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए। वहीं अब तक देश में कुल 11 करोड़ 42 लाख 08 हजार 384 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

अहमदाबाद में टेक्‍सटाइल के गोदाम में लगी आग, 9 लोगों की मौत

दिल्ली में सर्वाधिक मामले
देश में कुल मामलों के आंकड़ों महाराष्ट्र और दिल्ली के सर्वाधिक मरीज शामिल हैं। बीते कुछ दिनों में दिल्ली में कोरोना वायरस के रोजाना मामलों में आई जबरदस्त तेजी आई है। दिल्ली सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 6,842 नए कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। वहीं 24 घंटे में कोरोना के 51 मरीजों ने दम तोड़ दिया।

यहां अब तक कुल 6,703 लोग कोरोनावायरस के चलते जिंदगी का साथ छोड़ चुके हैं। बीते 11 दिनों में करीब 450 लोगों ने इस महामारी के कारण जान गंवाई है। जबकि कुल 4 लाख 09 हजार 938 संक्रमितों में से 3 लाख 65 हजार 866 लोग रिकवर हो चुके हैं और 37,369 मरीजों का इलाज जारी है।

Created On :   5 Nov 2020 6:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story