Covid-19: उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव, खुद को किया होम क्वारंटाइन

Covid-19: Vice President Venkaiah Naidus Kovid-19 report positive, quarantined himself home
Covid-19: उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव, खुद को किया होम क्वारंटाइन
Covid-19: उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव, खुद को किया होम क्वारंटाइन
हाईलाइट
  • उपराष्ट्रपति के सचिवालय की ओर से ट्वीट कर दी जानकारी
  • पत्नी ऊषा नायडू की कोविड-19 की रिपोर्ट निगेटिव आई

​डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उनकी कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वे एसिंप्टोमेटिक हैं और उनका स्वास्थ्य बेहतर बताया जा रहा है। वे होम क्वारनटीन में हैं और उनकी पत्नी ऊषा नायडू की कोविड-19 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

यह जानकारी उपराष्ट्रपति के सचिवालय की ओर से ट्वीट कर दी गई है। उपराष्ट्रपति के सचिवालय के वेरीफाइड ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा गया है कि उनका आज यानी 29 सितंबर की सुबह रुटीन कोरोना टेस्ट हुआ। इस टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ट्वीट कर दी गई जानकारी के मुताबिक उपराष्ट्रपति का स्वास्थ्य बेहतर है और उनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं।

उपराष्ट्रपति नायडू की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनकी पत्नी ऊषा नायडू का भी कोरोना टेस्ट किया गया। हालांकि, ऊषा नायडू की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है। फिर भी उपराष्ट्रपति की पत्नी एहतियातन होम आइसोलेशन में हैं।

Created On :   29 Sep 2020 4:59 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story