- शादी में 50 और अंतिम संस्कार में 20 लोग, बढ़ते कोरोना के बाद दिल्ली सरकार ने लगाई नई पाबंदियां
- म्यांमार : सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई में 80 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों की मौत
- टीकों की कमी: 60 देशों पर पड़ सकता है असर, डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ने की आलोचना
- कोरोना का कहर : महाराष्ट्र में लग सकता है लॉकडाउन, उद्धव बोले-और कोई विकल्प नहीं
- दिल्ली ने 7 विकेट से मैच जीता:चेन्नई के खिलाफ लगातार तीसरी जीत, कप्तान पंत ने पहले ही मैच में धोनी को टॉस और मुकाबला दोनों में हराया
रेप के आरोपी दाती महाराज के आश्रम पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम, पूछताछ जारी
हाईलाइट
- शनिवार को क्राइम ब्रांच की टीम दाती महाराज के आश्रम पहुंची।
- 8 घंटे की लंबी पूछताछ में 22 लड़किय़ों के बयान दर्ज किए गए।
- 44 लड़कियों के बयान दर्ज किया जाना बांकी है।
- शनिधाम के प्रमुख दाती महाराज पर उनकी एक शिष्या ने रेप का आरोप लगाया था।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रेप के आरोप में फंसे दाती महाराज की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है।शनिवार को क्राइम ब्रांच की टीम दाती महाराज के आश्रम पहुंची। जहां 8 घंटे की लंबी पूछताछ में 22 लड़किय़ों के बयान दर्ज किए गए, जबकि 44 लड़कियों के बयान दर्ज किया जाना बांकी है। बता दें कि शनिधाम के प्रमुख दाती महाराज पर उनकी एक शिष्या ने रेप का आरोप लगाया था।
जिसकी जांच में जुटी क्राइम ब्रांच की टीम दाती महाराज के राजस्थान के पाली स्थित आश्रम पहुंची थी। आश्रम की जिन लड़कियों के बयान दर्ज किए, उनमें वे लड़कियां भी हैं जो 7 जनवरी 2016 को पीड़िता के साथ दिल्ली स्थित आश्रम के लिए निकली थीं। उन्होंने बताया कि उस समय पीड़िता अजमेर से MCA कर रही थी। लिहाजा पाली स्थित आश्रम से लड़कियां अजमेर होते हुए पीड़िता को लेकर दिल्ली के आश्रम पहुंची थीं। ये सभी लड़कियां घटना वाले दिन यानी 9 जनवरी, 2016 को दाती महाराज के दिल्ली स्थित आश्रम में मौजूद थीं।
क्राइम ब्रांच के मुताबिक, आश्रम की जिन लड़कियों से पूछताछ की गई है उनमें ज्यादातर का कहना है कि दाती महाराज पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद है। पूछताछ के दौरान कुछ लड़कियां रोने भी लगी थी। हालांकि अभी यह बात स्पष्ट तौर पर नहीं कही जा सकती है कि लड़कियों ने इस तरह का बयान किसी दबाव में दिया है या फिर इसके पीछे कोई और वजह है।