क्राइम ब्रांच पहुंचे दाती महाराज, 5 घंटे में पूछे 100 सवाल, शुक्रवार को फिर होगी पूछताछ

daati maharaj reached delhi  ncr police crime branch office.
क्राइम ब्रांच पहुंचे दाती महाराज, 5 घंटे में पूछे 100 सवाल, शुक्रवार को फिर होगी पूछताछ
क्राइम ब्रांच पहुंचे दाती महाराज, 5 घंटे में पूछे 100 सवाल, शुक्रवार को फिर होगी पूछताछ
हाईलाइट
  • 5 घंटे में पूछे 100 से ज्यादा सवाल
  • दाती महाराज से क्राइम ब्रांच की पूछताछ
  • शुक्रवार को तीनों भाईयों से होगी पूछताछ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। शिष्या से रेप के मामले में आरोपी शनिधाम पीठ के कर्ताधर्ता दाती महाराज मंगलवार को क्राइम ब्रांच के ऑफिस पहुंचे। 5 घंटे की गहन पूछताछ में दाती महाराज गोल-मोल जवाब देते नजर आए। क्राइम ब्रांच के मुताबिक आरोपी दाती से 5 घंटे के दरमियान 100 से अधिक सवाल किए गए, उन्होंने किसी भी सवाल का सीधा जवाब नहीं दिया। सवाल-जवाब के इस दौर की वीडियोग्राफी भी की गई है।

 

Image result for दाती महाराज

 

 

बता दें कि क्राइम ब्रांच ने रात 10 बजे दाती महाराज से पूछताछ करने के बाद उन्हें छोड़ते हुए शुक्रवार को अपने तीनों भाइयों अशोक,अर्जुन और अनिल के साथ पूछताछ के लिए बुलाया है। पूछताछ के दौरान पुलिस अफसरों ने पीड़ित लड़की के आरोपों पर दाती महाराज से सवाल किए। जिस पर दाती महाराज ने अपना पक्ष रखते हुए क्राइम ब्रांच के समक्ष आरोपों से जुडे़ कुछ तथ्य भी सामने रखे। शनिवार को दिल्ली पुलिस की एक टीम सबूत जुटाने के लिए राजस्थान के पाली में स्थित दाती महाराज के आश्रम गई थी। कथित बलात्कार की घटना राजस्थान और दिल्ली के आश्रमों में हुई थी।

 

 

Image result for दाती महाराज

 

महिला ने पिछले रविवार को दक्षिण दिल्ली के फतेहपुर बेरी पुलिस थाने में दाती महाराज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।बाद में यह मामला अपराध शाखा को सौंप दिया गया। लड़की ने अपनी शिकायत में कहा है कि शनिधाम के अंदर दो साल पहले दाती मदन ने उसका यौन शोषण किया था। जिसकी शिकायत करने के बाद दाती महाराज के खिलाफ पुलिस ने 376 (दुष्कर्म), 377 (अप्राकृतिक यौन संबंध), 354 (छेड़छाड़) की धाराएं लगाई हैं।

 

Image result for दाती महाराज

 

सेलिब्रिटी बाबाओं में होती है गिनती
दाती महाराज की वेबसाइट के मुताबिक उनका जन्म राजस्थान के पाली जिले में हुआ। दाती महाराज खुद को शनिदेव का बड़ा उपासक बताते हैं। शनि को लेकर लोगों के मन के भ्रम दूर करने का दावा भी करते हैं। दाती महाराज की गिनती सेलिब्रिटी बाबाओं में होती है. वे कई टीवी चैनलों पर राशिफल भी बताते हैं। दिल्ली के फतेहपुर बेरी के अलावा राजस्थान के पाली में भी आश्रम है।

Created On :   20 Jun 2018 6:42 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story