Delhi Polls: प्रचार का आज अंतिम दिन, चुनावी रण में दंभ भरने उतरेंगी पार्टियां

Delhi Polls: प्रचार का आज अंतिम दिन, चुनावी रण में दंभ भरने उतरेंगी पार्टियां
Delhi Polls: प्रचार का आज अंतिम दिन, चुनावी रण में दंभ भरने उतरेंगी पार्टियां
हाईलाइट
  • दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 8 फरवरी को होंगे वोट
  • मतदाताओं को लुभाने चुनावी मैदान में उतरेंगी पार्टियां

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए चुनावी प्रचार करने का आज (गुरुवार) आखिरी दिन है। इसी के मद्देनजर आज सभी राजनीतिक पार्टियां मतदाताओं को लुभाने के लिए पुरजोर प्रयास करेंगी। सत्ता की बागडोर एक बार फिर अपने हाथ में बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल विधानसभा क्षेत्र नई दिल्ली में रोड शो करेंगे, तो वहीं गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अपना आखिरी दांव चलेंगे। इतना ही नहीं, हाल ही में भाजपा में शामिल हुई भारत की स्टार शटलर साइना नेहवाल भी प्रचार करने चुनावी रण में उतरेंगी।

अमित शाह के तीन रोड शो
गृहमंत्री अमित शाह सीमापुरी विधानसक्षा क्षेत्र में सुबह 11 बजे नंद नगरी, तांगा स्टैंड से दिलशाद गार्डन तक रैली करेंगे। इसके बाद वह हरि नगर विधानसभा क्षेत्र में दोपहर 2 बजे शदली पब्लिक स्कूल से हरि नगर घंटा तक चुनाव प्रचार करने के बाद दोपहर 3.15 बजे मादीपुर विधानसभा क्षेत्र में मेट्रो स्टेशन से पश्चिम पुरी पॉकेट-3 तक रोड शो करेंगे।

जेपी नड्डा की 2 चुनावी रैलियां
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मुंडका विधानसभा क्षेत्र में सुबह 11 बजे नांगलोई रेलवे रोड से स्वर्ण पार्क तक मार्च करने के बाद दोपहर 12.30 बजे सुल्तानपुर माजरा विधानसभा क्षेत्र में एचजीआई, लेबर कॉलोनी से मंगोलपुरी थाने तक प्रचार करेंगे।

साइना और खली भी मैदान में
स्टार शटलर साइना नेहवाल और WWE के इंडियन रेस्लर द ग्रेट खली भी भाजपा के समर्थन में चुनावी रण में उतरेंगे। साइना, शाहदरा और यमुना विहार में चुनावी रैली करेंगी तो खली भी कालकाजी विधानसभा, मालवीय नगर विधानसभा, महरौली विधानसभा और मॉडल टाउन विधानसभा क्षेत्र में रोड शो करेंगे।

मनोज तिवारी की रैलियां
वहीं भाजपा के दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी भी चुनावी प्रचार के आखिरी दिन अपना दंभ भरेंगे। वह बाबरपुर, घोंडा, तिमारपुर, सीमापुरी, करावल नगर और सीलमपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

खट्टर और स्मृति ईरानी की जनसभाएं
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर तिमारपुर, जंगपुरा, ग्रेटर कैलाश और महरौली विधानसभा क्षेत्र में रोड शो और नुक्कड़ सभाएं करेंगे। उनके अलावा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी लक्ष्मी नगर, पटपड़, कोंडली और चांदनी चौक विधानसभा क्षेत्र में जनसभाएं संबोधित करेंगी।

8 फरवरी को होंगे चुनाव
दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों पर 8 फरवरी को मतदान होना है, जिसके नतीजे 11 फरवरी को घोषित कर दिए जाएंगे। वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी को समाप्त हो जाएगा। 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल ने लोकप्रियता पर सवार होकर आम आदमी पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी और विरोधियों का सूपड़ा साफ कर दिया था। आम आदमी पार्टी ने इस चुनाव में 70 में से 67 सीटें प्राप्त की थी, जबकि भाजपा सिर्फ 3 सीटें जीतने में कामयाब हो सकी थी।

Created On :   6 Feb 2020 5:40 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story