विवेक तिवारी तो हिंदू था, फिर उसे क्यों मार दिया: केजरीवाल

Delhi cm kejriwal said, vivek was Hindu, why police killed him
विवेक तिवारी तो हिंदू था, फिर उसे क्यों मार दिया: केजरीवाल
विवेक तिवारी तो हिंदू था, फिर उसे क्यों मार दिया: केजरीवाल
हाईलाइट
  • केजरीवाल ने कहा
  • भाजपा हिंदुओं की हितेषी नहीं
  • केजरीवाल ने भाजपा पर साधा निशाना
  • विवेक तिवारी हत्याकांड पर राजनीति शुरू

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुए विवेक तिवारी हत्याकांड पर राजनीति शुरू हो गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने इस मामले को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। केजरीवाल ने ट्वीट किया कि विवेक तिवारी तो हिंदू था? फिर उसको क्यों मार दिया गया? भाजपा के नेता देश में हिंदू लड़कियों का रेप करते घूमते हैं? अपनी आँखों से पर्दा हटाइए। भाजपा हिंदुओं की हितैषी नहीं है। सत्ता पाने के लिए अगर इन्हें सारे हिंदुओं का क़त्ल करना पड़े तो ये दो मिनट नहीं सोचेंगे।

 

 

 

गाड़ी न रोकने पर पुलिसकर्मी ने मारी थी गोली
लखनऊ के गौमतीनगर में शुक्रवार-शनिवार की दरमियान रात पुलिस ने एपल कंपनी के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी को गाड़ी न रोकने पर गोली मार दी थी, उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि युवक की मौत सिर में गोली लगने से हुई थी। काफी देर तक मामले को छुपाने की कोशिश करने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया था। लखनऊ पुलिस के एडीजी ने पहले विवेक के चरित्र पर सवाल उठाए, लेकिन बाद में उन्होंने माफी मांग ली थी। विवेक की पत्नी कल्पना तिवारी ने कहा कि वो सना को छोड़ने रात में निकले थे।

Created On :   30 Sep 2018 5:03 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story