- शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 249 अंकों की उछाल के साथ खुला
- दिल्ली विधानसभा बजट सत्र आज से होगा शुरू, अनिल बैजल के अभिभाषण से होगी शुरुआत
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राहुल का ट्वीट-'आप इतिहास बनाने में सक्षम, कोई आपको रोकने ना पाए'
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर नारी शक्ति को किया सलाम
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं
दिल्ली-NCR में राहत की बारिश, प्री- मानसून ने दी दस्तक
हाईलाइट
- मुंबई के बाद प्री-मानसून ने देश की राजधानी दिल्ली में दस्तक दे दी है।
- बारिश से पहले बढ़ते तापमान और उमस ने लोगों को परेशान कर दिया था।
- मानसून के पूरी तरह सक्रिय होने में अभी कुछ वक्त और लग सकता है।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई के बाद प्री-मानसून ने देश की राजधानी दिल्ली में दस्तक दे दी है। पिछले कई दिनों से बारिश का इंतजार कर रहे दिल्ली-एनसीआर के लोगों को राहत मिली है। बारिश से पहले बढ़ते तापमान और उमस ने लोगों को परेशान कर दिया था। हालांकि इसे प्री मानसून की तरह देखा जा रहा है। चूंकि मानसून के पूरी तरह सक्रिय होने में अभी कुछ वक्त और लग सकता है।
Thoda late Hai, par set Hai
— RJ Raunac (@rjraunac) June 27, 2018
Welcome #Monsoon Unkillll #Delhi#NCRpic.twitter.com/wPA9tMFuCD
Finally the wait is over. It’s #raining in #Noida#Delhirains@SkymetWeather@JATINSKYMETpic.twitter.com/zYqDchgbH7
— PRAVEEN KUMAR YADAV (@pkyadavoo7) June 27, 2018
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली एनसीआर और आस-पास के इलाकों में प्री मानूसन के आसार 27-28 जून तक आने की संभावना जताई गई थी। आधी रात से हो रही रिमझिम बारिश से मौसम के सुहाने होने के साथ ही लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटो में दिल्ली समेत पूरे एनसीआर क्षेत्र में जमकर बारिश हो सकती है। बता दें कि बीते कुछ दिनों से दिल्ली का तापमान लगातार 40 डिग्री से ऊपर रहा है, जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
Delhi witnesses a change in weather and receives rainfall. Visuals from Mandi House & Feroz Shah Road. pic.twitter.com/lSjNvKMyAh
— ANI (@ANI) June 27, 2018
Delhi witnesses drizzle. Visuals from Rajpath. pic.twitter.com/Pah3yNu5od
— ANI (@ANI) June 27, 2018
मौसम विभाग का अनुमान है कि इस साल 97 फीसदी बारिश होगी, जबकि बीते साल 2017 में भी 97 फीसदी बारिश होई थी, जोकि सामान्य बारिश मानी जाती है। क्षेत्रवार बारिश की बात की जाए तो पश्चिमोत्तर भारत में एलपीए का 100 फीसदी, मध्य भारत में 99 फीसदी, दक्षिणी प्रायद्वीप में 95 फीसदी और पूर्वोत्तर भारत में 93 फीसदी बारिश होने का अनुमान है।
कमेंट करें
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।