दिल्ली: जुलाई में 90 साल बाद दर्ज किया गया इतना अधिक तापमान, मौसम विभाग ने इस महीने बारिश के सामान्य रहने की संभावना जताई

दिल्ली: जुलाई में 90 साल बाद दर्ज किया गया इतना अधिक तापमान, मौसम विभाग ने इस महीने बारिश के सामान्य रहने की संभावना जताई
दिल्ली: जुलाई में 90 साल बाद दर्ज किया गया इतना अधिक तापमान, मौसम विभाग ने इस महीने बारिश के सामान्य रहने की संभावना जताई
हाईलाइट
  • 1 जुलाई 1931 को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस था
  • जुलाई के महीने में 90 साल बाद राजधानी में इतना अधिक तापमान दर्ज हुआ
  • दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जुलाई के महीने में 90 साल बाद राजधानी में इतना अधिक तापमान दर्ज हुआ है। 1 जुलाई 1931 को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस था। जुलाई में पिछला हाई 2 जुलाई 2012 को दर्ज किया गया था, जब तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया था। हालांकि मौसम विभाग ने जुलाई में बारिश के सामान्य रहने की संभावना जताई है। ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत मिलती दिखाई देगी।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने जुलाई 2021 में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून वर्षा का पूवार्नुमान लगाया है। आईएमडी के अनुसार, जुलाई 2021 में समग्र भारत में मासिक वर्षा सामान्य (दीर्घावधि औसत की तुलना में 94 प्रतिशत से 106 प्रतिशत) के आसपास रहने की संभावना है। मौसम पूवार्नुमान से जुड़े वैश्विक मॉडल संकेत कर रहे हैं कि प्रशांत महासागर में भूमध्य रेखा के पास अल नीनो सदर्न ओषिलेशन (ईएनएसओ) तटस्थ स्थिति में है और यह स्थितियां आने वाले दिनों में भी जारी रहेंगी।

इसके अलावा जुलाई से सितंबर 2021 के बीच हिन्द महासागर पर इंडियन ओशन डायपोल (आईओडी) के नकारात्मक स्थितियों में जाने की संभावना प्रबल हो रही है। चूंकि प्रशांत और हिंद महासागरों पर समुद्र की सतह के तापमान की स्थिति को भारतीय मानसून पर मजबूत प्रभाव के लिए जाना जाता है, आईएमडी इन महासागरीय घाटियों पर समुद्री सतह की स्थिति के विकास की सावधानीपूर्वक निगरानी कर रहा है।

Created On :   1 July 2021 5:50 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story