जैसलमेर में दुनिया के सबसे बड़े राष्ट्रीय ध्वज का प्रदर्शन, दिल्ली में दिखेगी परेड की झलक

Display of worlds largest national flag in Jaisalmer, glimpse of parade will be seen in Delhi
जैसलमेर में दुनिया के सबसे बड़े राष्ट्रीय ध्वज का प्रदर्शन, दिल्ली में दिखेगी परेड की झलक
सेना दिवस जैसलमेर में दुनिया के सबसे बड़े राष्ट्रीय ध्वज का प्रदर्शन, दिल्ली में दिखेगी परेड की झलक
हाईलाइट
  • परेड में नई यूनिफॉर्म में दिखेंगी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आज सेना दिवस के मौके पर दिल्ली में सैनिकों की परेड का आयोजन किया जा रहा है। करियप्पा ग्राउंड  में परेड सुबह करीब साढ़े दस आयोजित की जाएगी।  थल सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे  परेड की सलामी लेंगे। थल सेना प्रमुख सैनिकों को संबोधित भी करेगे। कार्यक्रम में कई बड़े अधिकारी राजनेता मौजूद रहेंगे। 

आज दुनिया का सबसे बड़ा झंडा जैसलमेर की धरती पर फहराएगा। जिसे खादी ग्रामोद्योग ने बनाया है।   तिरंगा 225 फीट लंबा और 150 फीट चौड़ा है।  इसका वजन करीब एक हजार किलो है। इसी के साथ ही जैसलमेर जम्मू-कश्मीर और लेह के बाद तीसरा स्थान हो जाएगा जहां दुनिया का सबसे बड़ा खादी का झंडा फहराया जा रहा है।   

इस विशेष मौके पर थलसेना अपनी ताकत का प्रदर्शन करेगी, ये कार्यक्रम राजधानी दिल्ली के कैंट स्थित करियप्पा ग्राउंड में परेड की सलामी लेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक परेड को दूरदर्शन और एएनआई पर प्रसारित किया जाएगा।  पहली बार भारतीय सैनिकों की नई कॉम्बेट यूनिफार्म की झलक देखने को मिलेगी।
 

Created On :   15 Jan 2022 3:49 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story