केन-बेतवा लिंक परियोजना की डीपीआर तैयार

DPR ready for Ken-Betwa link project
केन-बेतवा लिंक परियोजना की डीपीआर तैयार
बुंदेलखंड की जीवनरेखा केन-बेतवा लिंक परियोजना की डीपीआर तैयार
हाईलाइट
  • कई जिलों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के 14 जिलों में फैले बुंदेलखंड की जीवनरेखा कही जाने वाली केन-बेतवा लिंक परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डी.पी.आर) बनकर तैयार हो चुकी है। यह जानकारी गुरुवार को लोकसभा में खजुराहो से भाजपा सांसद विष्णु दत्त शर्मा द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने दी।

भाजपा के प्रदेश कार्यालय से दी गई जानकारी में बताया गया है कि शर्मा ने लोकसभा में पूछे गए तारांकित प्रश्न के माध्यम से केन-बेतवा लिंक परियोजना की वर्तमान स्थिति की जानकारी चाही थी। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री शेखावत की ओर से इसका जवाब गुरुवार को लोकसभा में प्रस्तुत किया गया। इसमें कहा गया है कि परियोजना का काम समय से चल रहा है। इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डी.पी.आर) बनकर तैयार हो चुकी है।

मंत्री की ओर से दिए गए जवाब के अनुसार इस परियोजना से मध्यप्रदेश में 8.11 लाख हैक्टेयर तथा उत्तरप्रदेश में 2.51 लाख हैक्टेयर में सिंचाई की जा सकेगी। इस परियोजना से मध्यप्रदेश के छतरपुर, टीकमगढ़, पन्ना, सागर, दमोह और दतिया जिलों तथा उत्तरप्रदेश के बांदा, महोबा, झांसी और ललितपुर जिलों में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा मध्यप्रदेश के विदिशा, शिवपुरी और रायसेन जिलों में करीब 62 लाख लोगों को पेयजल भी उपलब्ध कराया जाएगा।

 

(आईएएनएस)

Created On :   2 Dec 2021 2:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story