- Dainik Bhaskar Hindi
- National
- Draupadi Murmu became the country's first tribal woman President, Mayawati, Mamta Banerjee and these leaders congratulated
राष्ट्रपति चुनाव रिजल्ट- 2022: द्रौपदी मुर्मू बनीं देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति, राहुल गांधी, मायावती व ममता बनर्जी समेत इन नेताओं ने ट्वीट कर दी बधाई

हाईलाइट
- देश की 15वीं राष्ट्रपति बनीं मुर्मू
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आज देश को 15वां राष्ट्रपति मिल गया। एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू देश की प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनीं है। उन्होंने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को बड़े अंतर से हराकर जीत दर्ज की हैं। गौरतलब है कि बीते 18 जुलाई को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव हुआ था और आज संसद भवन में मतगणना हुआ।
द्रौपदी मुर्मू शुरूआती दौर से ही विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा से आगे चल रही थीं। एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को इस जीत के बाद खूब बधाई मिल रही है, सत्ता़ पक्ष के साथ-साथ विपक्ष के नेता भी ट्वीट कर द्रौपदी मुर्मू को देश का राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी। आइए जानते हैं द्रौपदी मुर्मू के जीत पर किन नेताओं ने ट्वीट कर बधाई दी।
पीएम मोदी ने दी बधाई
पीएम मोदी ने द्रौपदी मुर्मू के इस जीत पर बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर बताया कि श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी से मुलाकात कर उन्हें जीत की बधाई दी।
— Narendra Modi (@narendramodi) July 21, 2022
मायावती ने ट्वीट कर दी बधाई
मायावती ने ट्वीट कर द्रौपदी मुर्मू को बधाई देते हुआ कहा कि शोषित व अति-पिछड़े आदिवासी समाज की महिला द्रौपदी मुर्मू को देश के राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में भारी मतों से आज निर्वाचित होने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं। वे एक कुशल व सफल राष्ट्रपति साबित होंगी, ऐसी देश को उम्मीद।
— Mayawati (@Mayawati) July 21, 2022
ममता बनर्जी ने दी शुभकानाएं
द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट कर बधाई दी उन्होंने कहा कि मैं माननीय राष्ट्रपति निर्वाचित श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को बधाई देना चाहती हूं। हमारे संविधान के आदर्शों की रक्षा करने और हमारे लोकतंत्र के संरक्षक होने के लिए देश ईमानदारी से आपको राज्य के प्रमुख के रूप में देखेगा, खासकर जब राष्ट्र इतने सारे मतभेदों से त्रस्त है।
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) July 21, 2022
केजरीवाल ने दी जीत की बधाई
आम आदमी पार्टी के संरक्षक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर द्रौपदी मुर्मू को देश का राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी। उन्होंने लिखा कि देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होने पर आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएँ।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 21, 2022
राहुल गांधी ने ट्वीट कर दी बधाई
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने द्रौपदी मुर्मू को देश का राष्ट्रपति बनने पर ट्वीट कर बधाई दी। उन्होंने कहा कि द्रौपदी मुर्मू जी को भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होने पर। श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को बधाई एवं शुभकामनाएं।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 21, 2022
विपक्ष के राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने दी बधाई
राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने ट्वीट कर द्रौपदी मुर्मू को जीत की बधाई दी। उन्होंने लिखा कि राष्ट्रपति चुनाव 2022 में विजयी होने पर मैं श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को बधाई देता हूँ। देशवासियों को उम्मीद है कि 15वें राष्ट्रपति के रूप में वो बिना किसी भय या पक्षपात के संविधान की संरक्षक के रूप में जिम्मेदारी निभाएंगी।
— Yashwant Sinha (@YashwantSinha) July 21, 2022
सपा अध्यक्ष अखिलेश ने दी जीत की बधाई
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने द्रौपदी मुर्मू को ट्वीट कर जीत की बधाई दी। उन्होंने लिखा कि राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर माननीया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को अनंत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनायें।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) July 21, 2022
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर दी जीत की बधाई
देश के वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर द्रौपदी मुर्मू को भारत के राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित होने पर बधाई दी है। उन्होंने लिखा कि श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। द्रौपदी मुर्मू भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने पर।
— President of India (@rashtrapatibhvn) July 21, 2022
एनसीपी नेता शरद पवार ने दी बधाई
एनसीपी नेता शरद पवार ने द्रौपदी मुर्मू के जीत पर ट्वीट कर बधाई दी। उन्होंने लिखा कि श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को भारत के राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने पर हार्दिक बधाई। जब आप अपने सम्मानित कार्यालय की जिम्मेदारियों और प्रभार को संभालने के लिए तैयार होते हैं तो आपको मेरी शुभकामनाएं। राष्ट्रपति के रूप में आपके कार्यकाल की सफलता की कामना करता हूं।
— Sharad Pawar (@PawarSpeaks) July 21, 2022
टैगोर के जीवन पर आधारित नाटक प्रस्तुत कर दी श्रद्धांजलि: राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय ने टैगोर को पुण्यतिथि पर किया सादर सुमिरन
डिजिटल डेस्क, भोपाल। भारतीय संस्कृति के उद्गाता गुरूदेव रबीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर टैगोर राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय और टैगोर विश्व कला व संस्कृति केन्द्र द्वारा उनके जीवन पर आधारित नाट्य प्रस्तुति और एकला चलो रे गीत की प्रस्तुति कर उनका पुण्य स्मरण किया। गुरूदेव रबीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि 7 अगस्त को रहती है इसी परिप्रेक्ष्य में शनिवार 6 अगस्त को रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के कथा सभागार में मनोज नायर के निर्देशन में नाट्य विद्यालय के विद्यार्थियों ने एक नाट्य प्रस्तुति दी। इस मौके पर संतोष कौशिक के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने एकला चलो रे गीत प्रस्तुत किया।
इससे पूर्व टैगोर के चित्र और प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया गया। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. ब्रह्म प्रकाश पैठिया, नेशनल स्किल डेवलपमेंट कारपोरेशन नई दिल्ली के सीनियर हेड, स्टेट इंगेजमेंट एंड ऑपरेशन डाॅ. सोवनिष कुरियाकोसे एवं मानविकी एवं उदार कला संकाय की डीन एकेडमिक डाॅ. संगीता जौहरी विषेष रूप से उपस्थित थी। सभी आमंत्रित अतिथियों ने गुरुदेव के कार्यों और विचारों पर बात की। कार्यक्रम का संचालन नाट्य विद्यालय के समन्वयक विक्रांत भट्ट ने किया। आभार डा. मौसमी परिहार ने माना।
टीकाकरण महाभियान में लगे 300 से अधिक टीके: आरएनटीयू मेंराष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आवाज़ के सहयोग से हुआ दो दिवसीय कोरोना टीकाकरण शिविर का आयोजन
डिजिटल डेस्क, भोपाल। कोरोना टीकाकरण महाभियान के अंतर्गत एवं भारत सरकार की मंशानुरूप कुलसचिव डॉ विजय सिंह के निर्देशन में गैर सरकारी संगठन आवाज़ के सहयोग राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय द्वारा दो दिवसीय कोरोना के प्रथम, द्वितीय एवं बूस्टर डोज़ शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके पहले दिन विश्वविद्यालयीन स्टाफ सहित स्थानीय 190 लोगों को बूस्टर डोज़ लगाया गया।
टीकाकरण की शुरुआत डीन ऑफ अकेडमिक डॉ संजीव कुमार गुप्ता को डोज़ लगाकर की गई। वहीं दूसरे दिन टीकाकरण की शुरुआत डॉ सीवी रमन विश्वविद्यालय वैशाली के कुलाधिपति मान. डॉ वी के वर्मा को बूस्टर डोज़ लगाकर की गई। साथ प्रो वाइस चांसलर डॉ संगीता जौहरी की उपस्थिति में 125 लोगों को टीका लगाया गया। साथ ही कार्यक्रम अधिकारी श्री गब्बर सिंह एवं डॉ रेखा गुप्ता तथा पीआरओ श्री विजय प्रताप ने भी डोज़ लगवाकर अन्य लोगों को भी इस हेतु प्रेरित किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के दलनायक अविनाश चौहान तथा स्वीटी बाला ने बूस्टर डोज़ के फायदे बताए। आवाज़ के इस सहयोग के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ ब्रम्हप्रकाश पेठिया ने बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस दो दिवसीय टीकाकरण शिविर में चिकित्सा एवं पैरामेडिकल विभाग का भी सहयोग रहा। मुख्य भूमिका दलनायिका चित्रांशी मीना, मोना लोधी, दीक्षा पटेल, अविनाश कुमार, अमित कुमार, राजू कुमार इत्यादि की रही।
क्लोजिंग बेल: सपाट स्तर पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 89 अंक ऊपर, निफ्टी 17400 के नीचे
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पांचवे और आखिरी दिन (05 अगस्त 2022, शुक्रवार) तेजी के साथ खुला परंतु आरबीआई के द्वारा प्रमुख ब्याज दरों, रेपो रेट में 50 आधार अंक बढ़ाये जाने, इनके 2019 वर्ष के स्तर तक आ जाने तथा चीन के द्वारा ताइवान की वायु सीमा के अतिक्रमण के समाचारों के कारण तेजी टिक नहीं पाई एवं उतार- चढ़ाव के सत्र में अंत में बाजार सपाट स्तर पर बंद हुआ।
इस दौरान बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 89.13 अंक यानी कि 0.15% बढ़कर 58,387.93 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 15.50 अंक यानी कि 0.09% की बढ़त के साथ 17,397.50 के स्तर पर बंद हुआ।
जबकि बैंक निफ्टी ने 165.05 अंक बढ़कर 37920.60 पर सत्र की समाप्ति दी। निफ्टी के 50 शेयरों में 26 हरे रंग में रहे। इंडिया विक्स 1.77 प्रतिशत गिर 18.92 पर बंद हुआ। क्षेत्र विशेष में पावर, ऑटो सूचकांक प्रत्येक 1 प्रतिशत से अधिक गिरे जबकि फाइनेंसियल तथा ऑटो में खरीदारी दिखी।निफ्टी के शेयरों में अल्ट्राटेक, श्रीसीमेंट, यूपीएल, पावर ग्रिड में सर्वाधिक लाभ रहा जबकि हिंडाल्को, ब्रिटानिया, एमएंडएम, आयशर मोटर, रिलायंस में सबसे अधिक हानि रही।
तकनीकी आधार पर निफ्टी ने डोजी कैंडल स्टिक प्रारूप बनाया है जो खरीदार एवं बिकवाल, दोनों के मध्य अनिर्णय की मनोस्थिति दर्शाता है।निफ्टी ने 17500 के मनोवैज्ञानिक स्तर तथा फॉलिंग ट्रेंडलाइन पर अवरोध का सामना किया है, अगली तेजी की तीव्र चाल के लिए इन स्तरों को पार करना अत्यंत आवश्यक है। निफ्टी 200 दिनों के मूविंग एवरेज तथा सुपर ट्रेंड स्तर के ऊपर ट्रेडिंग कर रहा है जो और भी तेजी के लिए शक्तिकारक है।
निफ्टी के ओपन इंटरेस्ट आंकड़ो में, कॉल में सर्वाधिक ओपन इंटेरेस्ट 17600 पर है जबकि पुट में यह 17000 पर है। मोमेन्टम संकेतक एमएसीडी दैनिक समयाविधि में सकारात्मक क्रॉसओवर के साथ ट्रेड कर रहे हैं जो निफ्टी में शक्ति का संकेत है। निफ्टी का सपोर्ट 17100 है जबकि 17500 एक तात्कालिक अवरोध है। बैंक निफ्टी का सपोर्ट 37500 तथा अवरोध 38500 है। कुलमिला कर ऊंचे स्तरों पर लाभ ले लेने की प्रवृति दिख सकती है।
17500 के ऊपर ही नई बड़ी खरीदारी दिख सकती है।चीन एवं ताइवान के मध्य भूराजनीतिक तनाव पर निकट की दृष्टि रखे एवं अपने खरीदारी तथा बिकवाली में इसको महत्व दें। अभी तक मार्केट ब्याज दर वृद्धि एवं चीन ताइवान तनाव जैसी नकारात्मक समाचारों को भी पचा ले रहा है परंतु कोई बड़ा नकारात्मक समाचार बिकवाली ला सकता है। अपने सौदों में कड़ा स्टॉप लॉस रखें।
पलक कोठारी
रीसर्च एसोसिएट
चॉइस ब्रोकिंग
Source: Choice India
खबरें और भी हैं...
कर्नाटक सियासत: जेडीएस को भाजपा के करीब लाया द्रौपदी मुर्मू का समर्थन!
राष्ट्रपति चुनाव 2022: द्रौपदी मुर्मू पर कांग्रेस प्रवक्ता डॉ अजय के बयान से भड़की भाजपा, पुतले फूंके
राष्ट्रपति चुनाव 2022: भाजपा की द्रौपदी मुर्मू के जरिए आदिवासी हितैषी मुखौटा लगाने की कोशिश - तिवारी
दावा: एकनाथ शिंदे ने कहा - द्रौपदी मुर्मू को महाराष्ट्र से रिकॉर्ड वोट मिलेंगे
राष्ट्रपति चुनाव 2022: भोपाल पहुंचे यशवंत सिन्हा, गुरुवार को पहुंचेंगी द्रौपदी मुर्मू