गुजरात के आठ नए विधायक 19 नवंबर को शपथ लेंगे

Eight new MLAs of Gujarat will take oath on 19 November
गुजरात के आठ नए विधायक 19 नवंबर को शपथ लेंगे
गुजरात के आठ नए विधायक 19 नवंबर को शपथ लेंगे
हाईलाइट
  • गुजरात के आठ नए विधायक 19 नवंबर को शपथ लेंगे

गांधीनगर, 17 नवंबर (आईएएनएस)। गुजरात विधानसभा उपचुनाव में जीत दर्ज करने वाले भाजपा के नवनिर्वाचित आठ विधायक 19 नवंबर को शपथ लेंगे। ये विधायक 3 नवंबर को हुए उपचुनाव में विजयी हुए थे और लाभ पंचम के शुभ दिवस पर शपथ लेंगे।

ये आठ विधायक अबडेसा से प्रद्युम्न सिंह जडेजा, डांग से विजय पटेल, धारी से जेवी ककदिया, कपरादा से जितू पटेल, करजान से अक्षय पटेल, लिम्बडी से किरीट सिह राणा और मोरबी से बृजेश मेरजा हैं।

शपथ ग्रहण समारोह विधानसभा बिल्डिंग में स्पीकर राजेंद्र त्रिवेदी के कार्यालय में होगा।

भाजपा के व्हीप पंकज देसाई ने आईएएनएस से कहा, कोरोनावायरस के खतरे और इससे संबंधित दिशानिर्देश को देखते हुए, समारोह में केवल सीमित संख्या में ही लोगों को आने की इजाजत दी जाएगी। नए विधायकों के अलावा, मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल, मंत्री भूपेंद्र सिंह चुडासमा, प्रदीप सिंह जडेजा और मैं उपस्थित रहूंगा।

आरएचए/एएनएम

Created On :   17 Nov 2020 1:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story