- Dainik Bhaskar Hindi
- National
- Election Commission issues notice to Giriraj Singh for remark against Muslims
दैनिक भास्कर हिंदी: मुसलमानों के खिलाफ गिरिराज का विवादित बयान, EC ने 24 घंटे के अंदर मांगा जवाब
हाईलाइट
- EC ने गिरिराज सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
- गिरिराज सिंह ने बेगूसराय में मुसलमानों के खिलाफ टिप्पणी की थी।
- EC ने मॉडल कोड नोटिस का जवाब देने के लिए गिरिराज को 24 घंटे का समय दिया है।
डिजिटल डेस्क, बेगूसराय। चुनाव आयोग (EC) ने सोमवार को बीजेपी नेता गिरिराज सिंह को बेगूसराय में मुसलमानों के खिलाफ उनकी टिप्पणी के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। चुनाव आयोग ने मॉडल कोड नोटिस का जवाब देने के लिए गिरिराज को 24 घंटे का समय दिया है।
बेगूसराय में रैली को संबोधित करते हुए गिरिराज ने कहा था, जो लोग वंदे मातरम नहीं कह सकते हैं या मातृभूमि का सम्मान नहीं कर सकते, यह देश उन्हें कभी माफ नहीं करेगा। मेरे पूर्वजों का सिमरिया घाट पर निधन हो गया था और उन्हें कब्र की आवश्यकता नहीं थी, लेकिन तुम्हें (मुसलमानों) तो तीन हाथ जगह चाहिए। तुम ऐसा नहीं कर पाओगे तो देश तुम्हें कभी माफ नहीं करेगा।
चुनाव आयोग ने अपने नोटिस में कहा, बेगूसराय से चुनाव लड़ रहे गिरिराज ने सुप्रीम कोर्ट के मॉडल कोड और निर्देशों के प्रावधानों का उल्लंघन किया है। जिसमें कहा गया था कि चुनाव प्रचार करते हुए बयान देने के दौरान धर्म का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।
सूओ मोटो संज्ञान में लेते हुए बिहार में बेगूसराय जिला प्रशासन ने 25 अप्रैल को गिरिराज को एक रैली में मुस्लिमों के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने और आदर्श आचार संहिता और जनप्रतिनिधित्व कानून का उल्लंघन करने के लिए बुक किया था। इस रैली में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी मौजूद थे। इससे पहले 2014 के लोकसभा चुनाव में भी गिरिराज को सांप्रदायिक टिप्पणी के लिए बिहार और झारखंड में प्रचार करने से रोक दिया गया था।
आईसेक्ट ग्रुप भोपाल: आईसेक्ट द्वारा ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट विषय पर विशेष ट्रेनिंग सेशन आयोजित
डिजिटल डेस्क, भोपाल। आईसेक्ट के एचआर एवं लर्निंग एंड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट द्वारा एम्पलॉइज के लिए ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट पर एक विशेष ट्रेनिंग सेशन का आयोजन किया गया। इसमें यूनाइटेड किंगडम के कॉर्पोरेट इंटरनेशनल ट्रेनर जुबेर अली द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसमें उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को अपने अनुभवों, डेमोंस्ट्रेशन, वीडियो, स्लाइड शो के माध्यम से नई स्किल्स को प्राप्त करने और अपनी पर्सनेलिटी को बेहतर बनाने के तरीके बताए। साथ ही उन्होंने पर्सनेलिटी डेवलपमेंट और अपस्किलिंग के महत्व पर बात की और बताया कि करियर ग्रोथ के लिए यह कितना आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने सफलता के लिए नौ सक्सेस मंत्र भी दिए। इस दौरान कार्यक्रम में एचआर कंसल्टेंट डी.सी मसूरकर और अल नूर ट्रस्ट के सदस्य उपस्थित रहे।
इस पहल पर बात करते हुए आईसेक्ट के निदेशक सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि आईसेक्ट कौशल विकास के महत्व को समझता है इसी कारण अपने एम्पलॉइज की अपस्किलिंग के लिए लगातार विभिन्न प्रशिक्षण सेशन का आयोजन करता है। इसी कड़ी में ग्लोबल पर्सनेल डेवलपमेंट पर यह ट्रेनिंग सेशन भी एक कदम है।
स्कोप कैम्पस: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली भीमबेटका, ओबेदुल्लागंज, मंडीदीप, भोजपुर होते हुए पहुंची रबीन्द्रनाथ नाथ टैगोर विश्वविद्यालय और स्कोप कैम्पस
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय और खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायसेन के संयुक्त तत्वावधान में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली आयोजित की गई। यह यात्रा होशंगाबाद से पर्वतारोही भगवान सिंह भीमबेटका लेकर पहुंचे। फिर भीमबेटका से रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय ने मशाल लेकर ओबेदुल्लागंज की ओर प्रस्थान किया। ओबेदुल्लागंज में रैली का स्वागत किया गया। साथ ही ओबेदुल्लागंज में मशाल यात्रा को विभिन्न स्थानों पर घुमाया गया। तत्पश्चात यात्रा ने मंडीदीप की ओर प्रस्थान किया। मंडीदीप में यात्रा का स्वागत माननीय श्री सुरेंद्र पटवा जी, भोजपुर विधायक ने किया। अपने वक्तव्य में उन्होंने खेलों को बढ़ावा देने के लिए मप्र सरकार द्वारा की जा रही पहलों की जानकारी दी और युवाओं को खेलों को जीवन में अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके अलावा खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में खिलाड़ियों को जीत के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खेलों इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रयासों को रेखांकित किया।
साथ ही कार्यक्रम में रायसेन के डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफिसर श्री जलज चतुर्वेदी ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला और खेलों इंडिया यूथ गेम्स के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। यहां से धावकों ने मशाल को संभाला और दौड़ते हुए भोजपुर मंदिर तक पहुंचे। मंदिर से फिर यात्रा रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय तक पहुंचती और यहां यात्रा का डीन एकेडमिक डॉ. संजीव गुप्ता द्वारा और उपकुलसचिव श्री समीर चौधरी, उपकुलसचिव अनिल तिवारी, उपकुलसचिव ऋत्विक चौबे और स्पोर्ट्स ऑफिसर सतीश अहिरवार द्वारा भव्य स्वागत किया जाता है। मशाल का विश्वविद्यालय में भी भ्रमण कराया गया। यहां से यात्रा स्कोप कैम्पस की ओर प्रस्थान करती है। स्कोप कैम्पस में स्कोप इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. डी.एस. राघव और सेक्ट कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सत्येंद्र खरे ने स्वागत किया और संबोधित किया। यहां से मशाल को खेल एवं युवा कल्याण विभाग के उपसंचालक जोश चाको को सौंपा गया।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: गिरिराज सिंह का विवादित बयान, कहा- कब्र के लिए जमीन चाहिए तो बोलना होगा वंदेमातरम
दैनिक भास्कर हिंदी: बेगूसराय सीट से ही चुनाव लड़ेंगे गिरिराज, अमित शाह से की मुलाकात
दैनिक भास्कर हिंदी: नाराज गिरिराज सिंह बोले- मुझसे पूछे बिना मेरी सीट क्यों बदली गई ?
दैनिक भास्कर हिंदी: मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय सीट से चुनाव लड़ने से किया इनकार : सूत्र