Delhi election: 70 सीटों पर 8 फरवरी को वोटिंग, 11 को आएंंगे परिणाम

Election commission of india announce schedule of delhi elections today live updates
Delhi election: 70 सीटों पर 8 फरवरी को वोटिंग, 11 को आएंंगे परिणाम
Delhi election: 70 सीटों पर 8 फरवरी को वोटिंग, 11 को आएंंगे परिणाम
हाईलाइट
  • चुनाव आयोग ने किया तारीखों का ऐलान
  • दिल्ली में विधानसभा चुनाव का ऐलान
  • पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी ने जीती थीं 67 सीटें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव का ऐलान हो गया है। चुनाव आयोग ने आज (सोमवार) प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसी के साथ दिल्ली में आचार संहिता लागू हो गई है। दिल्ली में 8 फरवरी को वोटिंग होगी और 11 फरवरी को नतीजों का ऐलान होगा। 

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि दिल्ली में कुल 70 विधानसभा सीटें है। मौजूदा कार्यकाल 22 फरवरी 2020 को समाप्त हो रहा है। चुनाव को लेकर राज्य चुनाव आयोग ने पुलिस के साथ बैठक की थी। मतदाताओं को पोलिंग बूथ पर आने पर पिक अप ड्रॉप मिलेगा। 

दिल्ली विधानसभा चुनाव का शेड्यूल 
नोटिफिकेशन - 14 जनवरी, मंगलवार
नामांकन की आखिरी तारीख – 21 जनवरी, मंगलवार
स्क्रूटनी – 23 जनवरी
नामांकन वापस लेने की तारीख - 24 जनवरी
वोटिंग - 8 फरवरी
नतीजे - 11 फरवरी

कुल सीटें – 70
58 सामान्य, 12 SC सीटें
कुल पोलिंग बूथ- 13750
स्थानों पर वोटिंग होगी - 2689
चुनाव के लिए जरूरी कर्मचारी - 90 हजार

दिल्ली में करीब डेढ़ करोड़ वोटर 
देश की राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव हमेशा ही दिलचस्प होता है। यहां से निकले जनादेश का संदेश पूरे देश में जाता है। दिल्ली में करीब डेढ़ करोड़ वोटर हैं जो राज्य सरकार की किस्मत का फैसला करेंगे।

कुल वोटर – 1,46,92136
पुरुष वोटर – 8055686
महिला वोटर – 6635635
थर्ड जेंडर – 815
NRI वोटर - 489
सर्विस वोटर्स - 11556

2015 में 67 सीटें जीती ​थीं आम आदमी पार्टी ने
दिल्ली में पिछली बार चुनाव में अरविंद केजरीवाल की लोकप्रियता पर सवार होकर आम आदमी पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी और विरोधियों का सूपड़ा साफ कर दिया था। आम आदमी पार्टी ने 2015 विधानसभा चुनाव में 70 में से 67, बीजेपी को सिर्फ तीन सीटें मिली थीं। कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी।

Created On :   6 Jan 2020 8:01 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story