मियां-बीवी के झगड़े के कारण कतर एअरवेज की फ्लाइट की चेन्नई में इमरजेंसी लैंडिंग

Emergency landing after the Iranian couples dispute in fight
मियां-बीवी के झगड़े के कारण कतर एअरवेज की फ्लाइट की चेन्नई में इमरजेंसी लैंडिंग
मियां-बीवी के झगड़े के कारण कतर एअरवेज की फ्लाइट की चेन्नई में इमरजेंसी लैंडिंग

डिजिटल डेस्क,चैन्नई। बीवी कितनी भी आज्ञाकारी क्यों ना हो और पति को पति देव,स्वामी,प्रणनाथ भगवान, आका या किसी भी ऊंचे दर्जे पर क्यों ना बैठा कर रखे, जब गुस्से में आती है तो, पतियों की शामत आ जाती है। ऐसा ही कुछ हवा में उड़ रहे विमान में हुआ और बीवी साहिबा इस कदर गुस्सा हो गईं कि विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।
दोहा से बाली जा रही एक फ्लाइट में मियां-बीवी के बीच झगड़े के बाद चेन्नई में विमान की लैंडिंग करानी पड़ी।

फोन अनलॉक करते ही हैरान रह गई महिला 

दरअसल हुआ यें कि ईरानी दंपत्ति रविवार को कतर एयरवेज के विमान क्यूआर-562 में अपने बच्चे के साथ सवार हुए। जिस वक्त विमान भारत के रास्ते बाली जा रहा था उस वक्त दोनों नशे में थे। तभी पति की आंख लग गई, लेकिन उसकी बीवी जाग रही थी। मौका देख मोहतरमा ने पति का फोन निकाला और उसे चेक करने लगीं, लेकिन फोन पर थंब लॉक लगा था। पत्नी ने नशे में धुत पति का अंगूठा फोन में लगाकर उसे स्कैन कर लिया और फोन खुल गया। इसके बाद पत्नी ने फोन के अंदर चैट बॉक्स और अन्य सोशल मीडिया मैसेजेस देखें तो वो हैरान रह गई। उसे पता चला कि उसका पति उसे धोखा दे रहा है। वो सीट पर खड़ी हो गई और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। हंगामा सुनकर महिला का पति भी जाग गया। सारे यात्री इस महिला के हंगामे से परेशान हुए। कई बार क्रू मेंबर्स के समझाने का भी इस गुस्साई महिला पर कोई असर नहीं हुआ। क्रू मेंबर्स ने महिला को विमान की सुरक्षा का भी हवाला दिया, लेकिन महिला ने किसी का ना सुनी और कू मेंबर्स के साथ भी बदसलूकी की। जब बात नहीं बनी तो विमान का रूट डाइवर्ट किया गया और चेन्नई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। 

दंपत्ति को वापस भेजा दोहा

दंपत्ति को विमान से उतारा गया और विमान आगे बढ़ गया। सीआईएसएफ ने काफी देर तक चेन्नई एयरपोर्ट पर पति-पत्नी को रोककर रखा और उनके उतर जाने के बाद दोनों से पूछताछ की गई। इसके बाद दोनों वापस दोहा भेज दिया गया। एयरलाइन के अधिकारियों ने बताया कि महिला के पति ने इस घटना के लिए माफी मांग ली है इसलिए हमने कोई केस दर्ज नहीं कराया है। 

Created On :   7 Nov 2017 5:20 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story