मुंबई में बारिश ने ली 10 लोगों की जान, NDRF की टीमें तैनात

fierce rains in Mumbai killed 10 people, 7 NDRF team deploy
मुंबई में बारिश ने ली 10 लोगों की जान, NDRF की टीमें तैनात
मुंबई में बारिश ने ली 10 लोगों की जान, NDRF की टीमें तैनात

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई जिलों में हो रही भयंकर बारिश ने 10 लोगों की जान ले ली है। ये मौतें मुंबई और उसके पड़ोसी जिले पलगार और ठाणे में हुई हैं। यहां मंगलवार से हो रही भयंकर बारिश ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मुंबई के कई इलाके अभी भी जलमग्न हैं। बारिश के इस खतरे को देखते हुए यहां सात अलग-अलग जगहों पर एनडीआरफ की टीमों को तैनात किया गया है। मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लोगों को घर से बाहर न निकलने की अपील की है।

यह भी पढ़ें : मुंबई को अगले 48 घंटे राहत नहीं, स्कूल-कॉलेज बंद

Updates :

  • पीएम मोदी ने लोगों की हर संभव मदद करने का निर्देश सीएम देवेंद्र फडणवीस को दिया।
  • बांद्रा वर्ली सी-लिंक से हवाईअड्डे की ओर यातायात अब सामान्य हो रहा है। 
  • वकोला में जल-भराव के कारण दक्षिण की ओर यातायात अब भी बहुत धीमा है।
  • मुंबई में लोकल ट्रेन सेवा बहाल हो गई है। सीएसटी-पनवेल के बीच भी लोकल सेवा शुरू हो गई है।
  • हार्बर लाइन पर ट्रेनों का संचालन सामान्य हो गया है। वेस्टर्न लाइन पर भी लोकल ट्रेनें भी शुरू हो गई हैं। 
  • मंगलवार शाम से लापता डॉक्टर दीपक अमरापुरकर का अब तक पता नहीं चला है। उनके मेनहोल में गिरने का शक है।
  • ट्रैफिक धीरे-धीरे सामान्य हो गया है।
  • बारिश को देखते हुए बेस्ट ने सड़कों पर अपने फेरे बढ़ाने का फैसला किया है।
  • मुम्बई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बारिश से रनवे पर भारी जलजमाव हो गया है। कई उड़ानों पर असर पड़ा है।
  • बुधवार को मुंबई में डब्बावाला सर्विस भी बंद रही।
  • स्कूल, कॉलेज के साथ-साथ दफ्तर भी बंद रहे।
  • मुंबई में मंगलवार को 298 मिलीमीटर बारिश हुई। साल 1997 के बाद एक दिन में हुई ये अब तक की सबसे ज्यादा बारिश है।

Created On :   30 Aug 2017 5:44 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story