एक जूता फैक्ट्री में लगी आग, जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं

Fire breaks out in a shoe factory, no casualties
एक जूता फैक्ट्री में लगी आग, जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं
दिल्ली एक जूता फैक्ट्री में लगी आग, जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं
हाईलाइट
  • बड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में जूता बनाने वाली एक फैक्ट्री में शनिवार को भीषण आग लग गई। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।

अधिकारी ने बताया कि उन्हें श्री राम धर्म कांता के पास प्लॉट नंबर ए-171 पर फैक्ट्री में सुबह 9.36 बजे आग लगने की घटना की सूचना मिली, जिसके बाद 14 फायर टेंडर को तुरंत सेवा में लगाया गया। दिल्ली दमकल सेवा के प्रमुख अतुल गर्ग ने आईएएनएस को बताया, अब आग पर काबू पा लिया गया है।

अधिकारी ने पुष्टि की कि इस घटना में कोई हताहत या घायल नहीं हुआ है, हालांकि संपत्ति का भारी नुकसान हुआ है। आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। यह घटना नरेला औद्योगिक क्षेत्र में एक अन्य जूता कारखाने में भी आग लगने के करीब एक महीने बाद हुई है। तब भी किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं थी।

 

(आईएएनएस)

Created On :   15 Jan 2022 7:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story