मुंबई में भारी बारिश, 17 फ्लाइट डायवर्ट, ट्रैफिक बुरी तरह से प्रभावित

Flights delayed, traffic affected as heavy rains lash Mumbai
मुंबई में भारी बारिश, 17 फ्लाइट डायवर्ट, ट्रैफिक बुरी तरह से प्रभावित
मुंबई में भारी बारिश, 17 फ्लाइट डायवर्ट, ट्रैफिक बुरी तरह से प्रभावित
हाईलाइट
  • मुंबई एयरपोर्ट पर कई फ्लाइट डिले हो गई है
  • मुंबई में शुक्रवार को भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया
  • शहर के कई हिस्सों में जल-भराव से ट्रैफ़िक बुरी तरह से प्रभावित हुआ है

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई में शुक्रवार को भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। शहर के कई हिस्सों में जल-भराव से ट्रैफ़िक बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। मुंबई एयरपोर्ट पर कई फ्लाइट 30-30 मिनट डिले हो गई है। विजिबिलिटी कम होने से 17 फ्लाइट को डायवर्ट किया गया है। मौसम विभाग ने 26 और 28 जुलाई के लिए मुंबई के पालघर में रेड अलर्ट जारी किया है।

आईएमडी ने शुक्रवार के बुलेटिन में, मुंबई में "भारी बारिश" और महाराष्ट्र के कई अन्य हिस्सों में अगले पांच दिनों के दौरान "भारी से बहुत भारी बारिश" का पूर्वानुमान जारी किया है। आईएमडी के उप महानिदेशक (डीडीजी) केएस होसलीकर ने कहा, "मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में आज सुबह 6.30 बजे बारिश हुई। कुछ स्टेशनों ने मुंबई और नवी मुंबई में भारी बारिश दर्ज की। बाकी सब उम्मीद के मुताबिक मध्यम रही।

कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने भी शाम को बारिश के दौरान ट्वीट कर लोगों से जल्द से जल्द घर पहुंचने की अपील की थी। निरुपम ने कहा, "आज 26 जुलाई है। 2005 में आज ही के दिन मुंबई में बारिश ने कहर ढा दिया था। कुछ ऐसी ही खौफनाक बारिश आज हो रही है। प्रिय मुंबईकर, जहां कहीं भी हैं, जल्द-से-जल्द घर पहुंच जाएं। जोखिम न लें।

बता दें कि 26 जुलाई 2005 को भी मुंबई में भारी बारिश हुई थी। बारिश में 400 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। अद्यौगिक इकाइयों समेत एयरपोर्ट और बंदरगाह कई दिनों तक बंद कर दिए गए थे। पूरा शहर पानी में डूब गया था। करीब 550 करोड़ रु. की संपत्ति का नुकसान पहुंचा था।

 

 

 

 

Created On :   26 July 2019 7:06 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story