पूर्व CM हुड्डा बोले- हरियाणा चुनाव सिर्फ कांग्रेस और BJP के बीच

पूर्व CM हुड्डा बोले- हरियाणा चुनाव सिर्फ कांग्रेस और BJP के बीच

डिजिटल डेस्क, रोहतक। हरियाणा चुनाव पर मतदान जारी है। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज (सोमवार) बताया कि हरियाणा चुनाव की लड़ाई सिर्फ कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच है। उनके मुताबिक इस चुनाव में बाकी के राजनैतिक दल कोई मायने नहीं रखते हैं। उन्होंने बताया कि जननायक जनता पार्टी (JJP) और इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) कारक नहीं हैं, मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस को बहुमत मिलने का दावा भी किया।

 

 

हुड्डा ने रोहतक में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि प्रदेश में जननायक जनता पार्टी और इंडियन नेशनल लोकदल से कोई फर्क नहीं पड़ता। यहां चुनावी मुकाबला कांग्रेस और BJP के बीच है, जिसमें कांग्रेस जीत होगी। बता दें विपक्ष के नेता हुड्डा रोहतक जिला में अपने गढ़ गढ़ी सांपला-किलोई से फिर चुनाव लड़ रहे हैं।

कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हुड्डा को लगता है कि राज्य में भारी बेरोजगारी के कारण कांग्रेस सत्तारूढ़ भाजपा से आगे है। अनुमान के मुताबिक राष्ट्रीय बेरोजगारी औसत 8.4 प्रतिशत के मुकाबले राज्य में 28.7 प्रतिशत बेरोजगारी है। राज्य की 90 विधानसभा सीटों पर 1.83 करोड़ मतदाता सोमवार को हो रहे मतदान में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

Created On :   21 Oct 2019 5:08 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story