टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की मुंबई के पास दुर्घटना में मौत

Former Tata Group chairman Cyrus Mistry dies in accident near Mumbai
टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की मुंबई के पास दुर्घटना में मौत
निधन टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की मुंबई के पास दुर्घटना में मौत
हाईलाइट
  • कार के डिवाइडर से टकराने के बाद यह जानलेवा हादसा हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई है। दुर्घटना कथित तौर पर मुंबई अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर सूर्य नदी चरोटी पुल पर हुई। मिस्त्री अपनी मर्सिडीज कार से गुजरात से मुंबई लौट रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक कार के डिवाइडर से टकराने के बाद यह जानलेवा हादसा हुआ। उनके साथ कार में तीन और लोग सवार थे। इनमें से एक की भी हादसे में मौत होने की बात कही जा रही है। अन्य दो जो गंभीर रूप से घायल हुए हैं, उन्हें इलाज के लिए पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे से जो तस्वीर सामने आई है, उसमें कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त दिखाई दे रहा है। 

Created On :   4 Sep 2022 11:40 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story